{"_id":"62c31a64ef838b598126cfd2","slug":"ajmer-declaration-of-khadim-of-dargah-who-will-bring-nupur-sharma-s-neck-will-give-him-my-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nupur Sharma Controversy: नुपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी, दरगाह के खादिम का एलान- हत्यारों को दूंगा अपना मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nupur Sharma Controversy: नुपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी, दरगाह के खादिम का एलान- हत्यारों को दूंगा अपना मकान
Tue, 05 Jul 2022 08:27 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 05 Jul 2022 08:27 AM IST
सार
हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह का एक खादिम कह रहा है कि जो नुपुर शर्मा की गर्दन लेकर आएगा, उसे अपना मकान सौंप देगा। अजमेर पुलिस ने वीडियो को आधार बनाकर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अजमेर दरगाह के खादिम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नुपुर शर्मा के बयान का देशभर में विरोध जारी है। लगातार बयान और वीडियो इसे लेकर सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो अजमेर से वायरल हुआ है। इसमें हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह का एक खादिम कह रहा है कि जो नुपुर शर्मा की गर्दन लेकर आएगा, उसे अपना मकान सौंप देगा। अजमेर पुलिस ने वीडियो को आधार बनाकर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थन में डाली गई पोस्ट के बाद हुई कन्हैया लाल टेलर की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अजमेर दरगाह के खादिम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें एक बार फिर नफरत का जहर घोलने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया पर दरगाह के खादिम का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें खादिम नूपुर शर्मा को गोली मारने की बात कह रहा है। वीडियो दो-चार दिन पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है वह दरगाह का खादिम है साथ ही दरगाह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है, जिस पर विभिन्न मामले दर्ज हैं। उसने अपना नाम सलमान बताया है। वीडियो में यह शख्स रोते हुए कह रहा है कि वक़्त पहले जैसा नहीं रहा वरना में बोलता नहीं, अपने बुजुर्गों की कसम खाते हुए सलमान कह रहा है कि मुझे कसम है मेरी मां की मैं उसे सरेआम गोली मार देता, मेरे बच्चों की कसम मैं उसे गोली मार देता, और आज भी सीना ठोक कर कहता हूं जो भी नुपुर शर्मा की गर्दन लाएगा मैं उसे यह अपना घर दे जाऊंगा ओर रास्ते पर निकल जाऊंगा। यह वादा करता है सलमान।
वीडियो में आगे उसने अपने आपको ख़्वाजा का सच्चा सिपाही बताते हुए कहा कि मैं आज भी चीरने का दम रखता हूं। वायरल वीडियो में सलमान मुसलमानों को भड़काने वाली बातें भी कह रहा है। बता दें कि 17 जून को गरीब नवाज की दरगाह के बाहर से निकाले गए मौन जुलूस में दरगाह के खादिम गौहर चिश्ती ने भी भड़काऊ भाषण दिया था। नारा लगाया था "गुस्ताख ए रसूल की यही सजा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा" जिसके बाद उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या कर दी गई थी।
अजमेर एडिशनल एसपी सिटी विकास सांगवान ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।