फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Dargah Actress Mishika Chaurasia kissed door frame of Khwaja presented flowers and sheet of Aqidat

Ajmer Dargah: अभिनेत्री मिशिका चौरसिया ने चूमी ख्वाजा की चौखट, अकीदत के फूल और चादर की पेश

Fri, 29 Mar 2024 04:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 29 Mar 2024 04:30 PM IST
सार

प्रसिद्व अभिनेत्री मिशिका चौरसिया ने शुक्रवार को अजमेर में ख्वाजा की चौखट चूमी। साथ ही अकीदत के फूल और चादर पेश की। आने वाली फिल्म 'माफिया' के लिए दुआएं मांगी।

विज्ञापन
Ajmer Dargah Actress Mishika Chaurasia kissed door frame of Khwaja presented flowers and sheet of Aqidat
अभिनेत्री मिशिका चौरसिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसिद्व मॉडल और फिल्म अभिनेत्री मिशिका चौरसिया ने अजमेर में महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुददीन चिश्ती के दरबार में हाजिरी देकर अपनी अकीदत का इजहार किया। ख्वाजा की दरगाह में मिशिका ने अपनी आने वाली फिल्म माफिया की कामयाबी की दुआ मांगी।

विज्ञापन


दरगाह जियारत के बाद मिशिका ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म माफिया एक एक्शन प्रधान फिल्म है, जिसमें उनका रोल बहुत अच्छा बना है। मिशिका ने बताया कि वह एक मॉडल बनना चाहती थीं और मॉडलिंग में ही अपना कैरियर बनाना था। लेकिन जब मॉडल के रूप में मुबंई पहुंची तो एक कार्यक्रम में फिल्म निदेशक प्राची से मुलाकात हुई, जिन्होंने उन्हें फिल्म में काम करने का अवसर दिया। रंगीला राजा सहित अनेक हिंदी फिल्मों के साथ-साथ अनेक टीवी सीरियलों में काम करने से उनकी पहचान एक अभिनेत्री की बन चुकी है।
विज्ञापन




मिशिका ने बताया कि उनके परिवार में किसी का भी फिल्मी बैकग्रांउड नहीं है। मॉडलिंग के शौक ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचा दिया है। सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुददीन चिश्ती की दरगाह के बारे में मिशिका ने कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत सुकून मिला है। हम सब का मालिक एक है। ख्वाजा साहब के दरबार में सभी धर्म जाति के लोग आते हैं और अपनी मुरादें पाते हैं। इसलिए मैनें भी ख्वाजा के दरबार में आज हाजिरी दी है और अपनी आने वाली फिल्म माफिया की कामयाबी के लिए दुआ मांगी है। मिशिका चौरसिया को दरगाह के खादिम कुतुबुद्दीन सखी ने जियारत करवाई और दुपटटा ओढाकर तबर्रक भेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed