फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: Cow died due to electric shock under DP, other cows also got affected, villagers demanded compensation

Ajmer : डीपी के नीचे करंट लगने से गाय की मौत, अन्य गायें भी चपेट में आईं, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

Sun, 28 Jul 2024 05:27 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 28 Jul 2024 05:27 PM IST
सार

पुष्कर के समीप देवनगर ग्राम पंचायत के गांव बागोलाई में डीपी के नीचे करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई और दो-तीन अन्य गायें घायल हो गईं। घटना के बाद ग्रामीणों ने खूब हंगामा किया और विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की।

विज्ञापन
Ajmer: Cow died due to electric shock under DP, other cows also got affected, villagers demanded compensation
गाय की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के पुष्कर में निकटवर्ती ग्राम पंचायत देवनगर के गांव बागोलाई में एक चौराहे पर आज एक गाय की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई, जिसके चलते गुस्साए ग्रामीणों ने जबरदस्त हंगामा किया। देवसेना अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर ने बताया कि बागोलाई चौराहे पर आज नानू गुर्जर की गाय की डीपी के नीचे करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई साथ ही दो-तीन अन्य गायें भी करंट की चपेट में आने से घायल हो गईं।

विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि करंट लगने से आए दिन जानवरों की मौत हो रही है लेकिन विद्युत विभाग ध्यान तक नहीं दे रहा है। विभाग की लापरवाही के परिणाम स्वरूप आज भी करंट लगने से गाय की दर्दनाक मौत हो गई। उन्होंने प्रशासन और विद्युत विभाग से नानू गुर्जर को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed