फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Cow died due to doctor negligence in Pushkar untrained doctor treated cow

Ajmer News: पुष्कर में डॉक्टर की लापरवाही से गोवंश की मौत, अनट्रेंड चिकित्सक ने किया गाय का इलाज

Sat, 03 Feb 2024 10:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 03 Feb 2024 10:17 PM IST
सार

धार्मिक नगरी पुष्कर में पशु चिकित्सकों की लापरवाही के चलते गोवंश की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनट्रेंड डॉक्टर ने एक दिन पहले जन्मे बच्चे की मां यानी गोवंश का इलाज किया था।

विज्ञापन
Ajmer Cow died due to doctor negligence in Pushkar untrained doctor treated cow
गोवंश की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जिले की धार्मिक नगरी पुष्कर के पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पशुपालकों के घर पर गोवंश के इलाज के लिए अनट्रेंड लोगों को भेजा गया। मामला बजरंग कॉलोनी निवासी पशुपालक संपत देवी पत्नी देवीलाल गहलोत के घर पर शुक्रवार सुबह करीबन 11 बजे पालतू पशु गाय ने बछड़े को जन्म दिया था। लेकिन अनट्रेंड व्यक्ति द्वारा इलाज के दौरान गाय की मौत हो गई।

विज्ञापन


पशुपालक संपत देवी ने बताया कि सुबह मेरी गाय ने बछड़े को जन्म दिया और वह स्वस्थ थी। लेकिन गाय की जर समय पर नहीं गिरने पर मेरे पुत्र के द्वारा पशु चिकित्सा स्टॉफ के मोबाइल नंबर +919829179502 पर करीबन तीन बजे फोन करवाया और बताया गया कि चार से पांच घंटे बीत जाने के बाद भी गाय की जर गिरी नहीं है। स्टॉफ को भेजे, उसके बाद तीन से चार बार फोन किया गया, तब मुकेश नाम के व्यक्ति को मेरे घर बजरंग कॉलोनी भेजा गया।
विज्ञापन


मुकेश द्वारा गाय को बिना इंजेक्शन लगाए गाय की बच्चे दानी में हाथ डालकर जर निकाली और चार टैबलेट उसकी बच्चे दानी में रखकर दो इंजेक्शन लगा कर यह कहते हुए चला गया कि एक घंटे तक बैठने नहीं देना है। पशुपालक का कहना है कि मेरी गाय रात को करीबन एक से दो बजे तक बैठी ही नहीं, उसके बाद मैं सोने चली गई। सुबह फिर पांच बजे गाय को देखने गई, तब गाय बैठी हुई थी और पीछे देखा तो उवास निकला हुआ था। मेरे बेटे को आवाज देकर उठाया और पशु चिकित्सा स्टॉफ को फोन लगाया गया। फोन करने के आधे घंटे बाद मुकेश और एक व्यक्ति साथ में आया, जिसका नाम अब्राहम था। मुकेश द्वारा गाय के उबास वाली जगह मुकेश ने टांके लगाए, उसके बाद गुलकोस चढ़ा कर जाने के आधे घंटे बाद ही गाय के मुंह में पानी निकलना शुरू हो गया। गाय के द्वारा जोर-जोर से पांव पटकना शुरू कर दिया, कुछ ही देर में गाय ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपालक संपत देवी का कहना है कि रिपोर्ट करने थाने पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। पुष्कर थाने पर एएसआई नाथूराम ने कहा कि मामला पशु चिकित्सा विभाग का है, हम कुछ नहीं कर सकते हैं। संपत देवी ने कहा कि पशु चिकित्सालय जाने पर डॉक्टर स्टॉफ द्वारा कहा गया कि कुछ नहीं होगा, हमारे पास सरकार के नॉर्म्स हैं, कुछ कानूनी कार्रवाई नहीं होगी। आपको गोशाला से दूसरी गाय दिलवा देंगे। लेकिन मैंने कहा, मेरी गाय के गलत इलाज से गाय के शरीर में फैला जहर, जिसमे उचित कार्रवाई होनी चाहिए।


जानकार को क्यों नहीं भेजा आप लोगों ने, मेरी गाय को मारा है। किसी और की गाय के साथ ऐसा मत करना। जानकार को सरकारी डॉक्टर को साथ भेजकर करवाए गोवंश का इलाज, वहीं गाय देने की बात पर मैंने कहा कि कि मुझे बच्चा पालना है। दूसरी गाय नहीं चाहिए, एक और गाय है मेरे घर पर। वहीं, पशु चिकित्सा डॉक्टर की पुष्कर क्षेत्र में लापरवाही से कई पशुपालकों को आर्थिक एवं पशु धन गंवाने का नुकसान हो रहा है। लेकिन ध्यान देने वाला कोई नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed