फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: Campaign to identify Bangladeshi and Rohingyas living illegally, Devnani gave instructions

Ajmer : अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी व रोहिंग्याओं की पहचान के लिए चलेगा अभियान, देवनानी ने दिए निर्देश

Sun, 28 Jul 2024 09:21 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 28 Jul 2024 09:21 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जिला पुलिस को शहर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों व रोहिंग्याओं की धरपकड़ के निर्देश दिए हैं। इसी तरह अवैध ई-रिक्शा संचालन व तय समय के बाद शराब बिक्री पर भी सख्ती की जाएगी।

विज्ञापन
Ajmer: Campaign to identify Bangladeshi and Rohingyas living illegally, Devnani gave instructions
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को सर्किट हाउस में जिला पुलिस अधीक्षक के साथ शहर की कानून व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि दरगाह संपर्क सड़क, दिल्ली गेट व शहर के अन्य हिस्सों में बढ़ते अपराधों पर लगाम कसी जाए। कई बार इन अपराधों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी व रोहिंग्याओं की भूमिका सामने आती है। इसलिए इन सभी के खिलाफ सर्च अभियान चलाकर धरपकड़ की जाए और इन्हें देश से बाहर भेजने की कार्रवाई की जाए। साथ ही दरगाह संपर्क सड़क पर स्थाई पुलिस चौकी की स्थापना शीघ्र की जाए और बजट घोषणा की अनुपालना में हरिभाऊ उपाध्याय नगर में थाने के निर्माण व शुरुआत का काम जल्द करवाया जाए।

विज्ञापन


देवनानी ने पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र विश्नोई को निर्देश दिए कि आनासागर पुलिस चौकी पर पर्याप्त स्टाफ नियुक्त हो। साथ ही चौकी के नए भवन का निर्माण के प्रस्ताव पर भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि चेन स्नैचिंग व बच्चों को पकड़ने वाला गिरोह पुनः सक्रिय हो रहा है, इनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हो। शहर में ई-रिक्शा की संख्या बेलगाम बढ़ती जा रही है, इससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। केवल उसका वास्तविक मालिक द्वारा ही ई रिक्शा चलाया जाना तय किया जाए, अन्य कोई और चलाता पाया जाए तो कार्रवाई हो। ट्रैफिक लाइटों का प्रभावी संचालन हो। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अवैध रूप से चल रही चाय की थड़ियों व कैफे आदि पर कई आपराधिक छवि वाले व मनचले भी एकत्र हो रहे हैं। इन कैफे पर लगातार गश्त हो व दस बजे बाद इन्हें बंद करवाया जाए। अवैध गतिविधियों पर नजर रखी  जाए और प्रभावी रोकथाम की जाए। आठ बजे बाद शराब की बिक्री पर भी कार्रवाई हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बाल वाहिनी संचालन पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से पाबंदी लगाई जाए और तय समय में ही शहर में प्रवेश दिया जाए। सेवन वंडर्स, भागचन्द कोठी, बजरंगढ़ घाटी वाले बालाजी एवं अन्य स्थानों पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। असामाजिक तत्वों एवं युवाओं द्वारा तेज गति से वाहन चलाकर आमजन में खौफ पैदा किया जा रहा है। इन पर रोक लगे। शहर में कई स्थानों पर नशे की बिक्री की भी जानकारी आ रही है। इनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed