फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Ashok Maheshwari took charge as Additional General Manager of North Western Railways

Ajmer: अशोक माहेश्वरी ने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक का कार्यभार किया ग्रहण

Thu, 14 Mar 2024 07:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 14 Mar 2024 07:24 PM IST
सार

अशोक माहेश्वरी ने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक का कार्यभार संभाल लिया है। माहेश्वरी इससे पूर्व प्रमुख मुख्य सिग्नल व दूरसंचार इंजीनियर-पूर्व रेलवे के पद पर कार्यरत थे।

विज्ञापन
Ajmer Ashok Maheshwari took charge as Additional General Manager of North Western Railways
अशोक माहेश्वरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशोक माहेश्वरी ने गुरुवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक का कार्यभार संभाल लिया। अशोक माहेश्वरी इससे पूर्व प्रमुख मुख्य सिग्नल व दूरसंचार इंजीनियर-पूर्व रेलवे के पद पर कार्यरत थे।

विज्ञापन


बता दें कि अशोक माहेश्वरी भारतीय रेल सिग्नल इंजीनियर्स (IRSSE) के 1988 के अधिकारी हैं।माहेश्वरी ने जयपुर के मालवीया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) से इलेक्ट्रॉनिक तथा कम्यूनिकेशन में इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की है। अपने 32 वर्ष के सेवाकाल में अशोक माहेश्वरी को आधुनिक सिग्नलिंग, दूरसंचार तकनीक तथा इलेक्ट्रॅानिक व पैनल इंटरलॉकिंग प्रणाली इत्यादि में विस्तृत अनुभव प्राप्त है। अशोक माहेश्वरी को पूर्व रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे, मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे व पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का गहन अनुभव प्राप्त है।
विज्ञापन


अशोक माहेश्वरी ने समस्तीपुर में मंडल रेल प्रबंधक के पद पर सेवाएं प्रदान की है। इसके अतिरिक्त माहेश्वरी ने उत्तर पश्चिम रेलवे पर मुख्य सिग्नल व दूरसंचार इंजीनियर/निर्माण, सचिव/महाप्रबंधक, उप मुख्यमुख्य सिग्नल व दूरसंचार इंजीनियर/दूरसंचार, वरिष्ठ मण्डल सिग्नल व दूरसंचार इंजीनियर/जयपुर व अजमेर में सेवाएं दी हैं। इन्हें डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में भी कार्य का उत्कृष्ट अनुभव प्राप्त है। माहेश्वरी ने इटली, जापान देशों में रेल संबंधी प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed