फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Former RTDC Chairman Rathore worshiped Pushkar Sarovar

Ajmer News: पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने की पुष्कर सरोवर की पूजा, मांगी प्रदेश की खुशहाली

Fri, 11 Oct 2024 11:09 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Fri, 11 Oct 2024 11:09 PM IST
सार

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने आज अपने पैतृक गांव नांद पहुंचे और नंदराय माता की पूजा अर्चना की और दर्शन कर आरती की। उन्होंने नंदराय माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर के विकास कार्यों को लेकर समिति पदाधिकारियों से चर्चा भी की। इसके बाद गांव में निर्माणाधीन राजकीय कॉलेज का निरीक्षण किया और प्रगति की जानकारी हासिल की।

विज्ञापन
Ajmer News: Former RTDC Chairman Rathore worshiped Pushkar Sarovar
पुष्कर सरोवर की पूजा करते पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ जगत पिता ब्रह्म जी के दर्शन किए और अजमेर व प्रदेश की खुशहाली की मनोकामना मांगी। ब्रह्मा मंदिर के महंत वैभव वशिष्ठ ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। साथ ही मंदिर परिसर में बने श्री सिद्धेश्वरी अंबे माता के दर्शन कर मातारानी का आशीर्वाद लिया। मंदिर में अरुण पाराशर ने धर्मेंद्र राठौड़ को दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार से पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना की। तीर्थ पुरोहित वैद्यनाथ पाराशर ने मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान सरोवर की पूजा कराई।

विज्ञापन


मेंघेद्र पाराशर ने आरती कराई। इस दौरान तीर्थ पुरोहित वैद्यनाथ पाराशर व संजय पाराशर, दामोदर मुखिया, एडवोकेट विकास मुखिया आदि पुष्कर वासियों ने राठौड़ का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अवसर पर पार्षद नोरत गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, सरपंच विष्णु सिंह राठौड़ व कर्मचारी महासंघ के जिले अध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़ सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने की पुष्कर सरोवर की पूजा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्कर मेले के लिए सरकार जारी करे पांच करोड़ का बजट
पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने राज्य सरकार से अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर के लिए पांच करोड़ का बजट जारी करने का आग्रह किया। साथ ही पेयजल के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने बात कही। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला अगले माह शुरू होने वाला है। ऐसे में पुष्कर मेले में देश व विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार पुष्कर मेले के लिए पांच करोड़ का बजट जारी करे। साथ ही राज्य सरकार से नगर परिषद में स्टाफ की नियुक्ति करने की मांग की, ताकि जनहित और सरकारी काम सुचारू चल सके। इसी के साथ उन्होंने जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत से भी पेयजल समस्या दूर कर बेहतर पेयजल व्यवस्था करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed