{"_id":"6717a7b7dbacaa595808424f","slug":"after-the-satyagraha-of-councilor-ralavata-the-administration-became-alert-yellow-paw-was-used-on-encroachment-on-government-land-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2241810-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: पार्षद रलावता के सत्याग्रह के बाद प्रशासन चेता, सरकारी जमीन पर किए अतिक्रमण पर चला पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: पार्षद रलावता के सत्याग्रह के बाद प्रशासन चेता, सरकारी जमीन पर किए अतिक्रमण पर चला पीला पंजा
Tue, 22 Oct 2024 09:11 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 09:11 PM IST
सार
नगर निगम अजमेर के पूर्व उपायुक्त एवं वार्ड 72 के पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता के सत्याग्रह के बाद जिला प्रशासन चेता और वार्ड 72 में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पर मंगलवार को पीला पंजा चलाकर अतिक्रमण को जमीदोज कर दिया गया।
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर किए अतिक्रमण पर चला पीला पंजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पार्षद रलावता ने बताया कि वार्ड नंबर 72 के खसरा संख्या 2647 नगर सुधार न्यास अजमेर के नाम पर अंकित आम रास्ता है। इस सरकारी भूमि पर जाली दस्तावेज प्रस्तुत कर नक्शा पास करवाकर अवैध निर्माण किया गया था। अवैध कब्जा तुरंत प्रभाव से हटाने के लिए बार-बार मांग करने के बावजूद नगर निगम अजमेर एवं अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में सोमवार सत्याग्रह किया था। पार्षद रलावता ने आरोप लगाया कि नगर निगम अजमेर प्रशासन भू माफिया को प्रोत्साहित कर रही है। निगम प्रशासन को फर्जी दस्तावेज की जानकारी होने पर मानचित्र निरस्त कर दिया गया, परंतु निगम प्रशासन ने अभी तक भू माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। पार्षद रलावता ने नगर निगम प्रशासन से भूमाफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
पार्षद रलावता के सत्याग्रह के बाद अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर लोकबंधु गुप्ता और आयुक्त नित्या के द्वारा हस्तक्षेप पर अवैध अतिक्रमण को जमीदोज करवाया गया। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के प्रत्याशी एवं पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता के अथक प्रयासों से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण जमीदोज किया गया। पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता, पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिवकुमार बंसल, राज नारायण, एस एम अकबर, राजेंद्र चावरिया, शक्ति सिंह रलावता एवं कांग्रेसियों ने अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर लोकबंधु गुप्ता एवं आयुक्त नित्या का आभार व्यक्त किया।
कांग्रेसियों ने जिला कलेक्टर से भूमाफिया द्वारा नक्शा पास करवाने में शामिल नगर निगम अजमेर के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और निगम की ओर से अतिक्रमण ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई में विलंब करने वाले अवैध निर्माण प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने एवं भू माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।