फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: हॉस्टल खाली कराने के लिए एबीवीपी ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

Ajmer News: हॉस्टल खाली कराने के लिए एबीवीपी ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

Tue, 15 Oct 2024 04:50 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 15 Oct 2024 04:50 PM IST
सार

राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्रावास को पुन: प्रारंभ करने को लेकर अभाविप की महाविद्यालय इकाई द्वारा कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

विज्ञापन
Ajmer News: हॉस्टल खाली कराने के लिए एबीवीपी ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
हॉस्टल खाली करने के लिए किया प्रदर्शन

विस्तार

अजमेर के राजकीय कन्या महाविद्यालय में हॉस्टल को खाली करवाने की मांग को लेकर आज सैकड़ों छात्रों ने एबीवीपी के बैनर तले जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान छात्रों ने जिला कलेक्टर के चेंबर के बाहर धरना भी दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने जिला कलेक्टर लोकबंधु को ज्ञापन सौंपा और हॉस्टल को खाली कराने की मांग की। अजमेर विभाग छात्रा प्रमुख चंचल तेजावत ने बताया कि राजकीय कन्या महाविद्यालय अजमेर में छात्राएं दूर-दराज के गांवों से पढ़ने के लिए आती हैं। महाविद्यालय में निजी छात्रावास होने के बावजूद छात्रावास का पुनः निर्माण नहीं होने के कारण छात्राओं को बाहर रूम लेकर प्राइवेट छात्रावासों में रहना पड़ता है। 
विज्ञापन


इसी संबंध में आज आज अजमेर जिला कलेक्टर लोकबंधु से मिलकर छात्रावास की समस्या का निदान किए जाने के संबंध में ज्ञापन दिया गया। कलेक्टर ने जल्द से जल्द छात्राओं की इस मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। महानगर मंत्री राजेंद्र कालस ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हॉस्टल खाली करने के लिए किया प्रदर्शन

हॉस्टल खाली करने के लिए किया प्रदर्शन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed