फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Memorandum submitted to the President for the protection of minorities in Bangladesh

Ajmer: बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप की मांग, अजमेर में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Tue, 13 Aug 2024 06:58 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2024 06:58 PM IST
सार

भारत सरकार से बांग्लादेश में शांति स्थापित करने और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने की भी अपील की गई।

विज्ञापन
Ajmer News: Memorandum submitted to the President for the protection of minorities in Bangladesh
राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

विस्तार

पड़ोसी देश बांग्लादेश में हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, नरसंहार और लूटपाट के विरोध में अति कलेक्टर अजमेर को दिनेश चौधरी, रामस्वरूप यादव, मुकेश पचौरी, अजय वर्मा, दिनेश और संदीप ने मंगलवार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


एडवोकेट दिनेश चौधरी ने बताया कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में सरकार के तख्ता पलट के बाद वहां हिंदू और अन्य अल्पसंख्यकों के मकान, दुकान और पूजा स्थल पर लगातार हमले कर तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी कर अल्पसंख्यकों को मारा जा रहा है और महिलाओं के साथ दरिंदगी कर रहे हैं। ये अत्यंत दुखद मार्मिक और अंदर से झकझोर देने वाली पीड़ा दे रहा है। हमारी भारत सरकार से मांग है कि वह बांग्लादेश में शांति स्थापित कर हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र उचित हस्तक्षेप करें। साथ ही भारत में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिए भी भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। देश में कभी भी कोई भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए उन्हें शीघ्रातिशीघ्र चिह्नित कर देश से बाहर निकाला जाए।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन को भी बांग्लादेश हिंसा पर अपना रुख स्पष्ट करने की आवश्यकता है। वह एक तरफ हमास में मारे गए आतंकियों के समर्थन में तो रहती है, परंतु बांग्लादेश में मारे जा रहे निर्दोष हिंदू और अन्य अल्पसंख्यकों पर मौन धारण कर हिंसक और कट्टर बांग्लादेशी मुसलमानों को खुला समर्थन दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed