{"_id":"693fe2a1e7f4c8dd4a0ebbfa","slug":"a-major-robbery-took-place-at-a-jewelry-shop-in-ajmer-thieves-made-off-with-rs-50-lakh-worth-of-jewelry-and-rs-5-lakh-in-cash-in-just-one-hour-ajmer-news-c-1-1-noi1334-3736407-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: अजमेर के वैशाली नगर में ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, एक घंटे में 55 लाख का माल ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: अजमेर के वैशाली नगर में ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, एक घंटे में 55 लाख का माल ले उड़े चोर
Mon, 15 Dec 2025 10:27 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 10:27 PM IST
सार
Ajmer News: अजमेर के वैशाली नगर में रविवार देर रात ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी हुई। चोर एक घंटे में करीब 50 लाख की ज्वेलरी और 5 लाख नकदी ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
अजमेर में ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर शहर के वैशाली नगर क्षेत्र में रविवार देर रात ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाकर की गई बड़ी चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। चोरों ने महज एक घंटे के भीतर ताले तोड़कर लाखों की ज्वेलरी और नकदी चुरा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एक घंटे में सुनियोजित तरीके से वारदात
जानकारी के अनुसार, वैशाली नगर मुख्य रोड पर स्थित ‘सोने की खान’ नामक ज्वेलरी शॉप में चोरी रविवार रात करीब 12.30 बजे से 1.30 बजे के बीच हुई। चोर पूरी तैयारी के साथ दुकान पहुंचे और लॉक तोड़कर अंदर घुस गए। वारदात को अंजाम देने में उन्हें करीब एक घंटे का समय लगा।
विज्ञापन
लाइट ढककर और अंधेरे का फायदा उठाया
चोरी के दौरान चोरों ने दुकान के शटर के ऊपर लगी लाइटों को ढकने के लिए पास की चाय की दुकान का पोस्टर फाड़कर चिपका दिया, ताकि अंदर की गतिविधियां बाहर से नजर न आएं। इसी दौरान पूरे इलाके की स्ट्रीट लाइट बंद हो गई, जिससे आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी निष्क्रिय हो गए। लाइट करीब एक घंटे बाद दोबारा चालू हुई, लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
सुबह टूटा ताला देख हुआ खुलासा
सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे जब दुकान मालिक भागचंद चौधरी अपनी दुकान पर पहुंचे तो टूटे ताले देखकर घटना का पता चला। अंदर जांच करने पर ज्वेलरी और नकदी गायब मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को सूचना दी।
करीब 50 लाख की ज्वेलरी और 5 लाख नकदी चोरी
पीड़ित के अनुसार चोर दुकान से लगभग 50 लाख रुपये की सोने-चांदी की ज्वेलरी और बैंक में जमा कराने के लिए रखे 5 लाख रुपये नकद ले गए। हालांकि, कुछ ज्वेलरी और गल्ले में रखी करीब 2 लाख रुपये की नकदी चोर छोड़ गए, जिससे आशंका है कि चोरी जल्दबाजी में की गई।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: झुंझुनूं में 100 करोड़ की एमडी ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़, महाराष्ट्र पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा
पुलिस और एफएसएल टीम ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर सीओ शिवम जोशी और क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए और आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।
चार महीने पहले ही शुरू हुई थी दुकान
दुकान मालिक भागचंद चौधरी ने बताया कि उन्होंने करीब चार महीने पहले अपने भाई राकेश चौधरी के साथ मिलकर इस ज्वेलरी शॉप की शुरुआत की थी। रविवार रात करीब 9.30 बजे दुकान बंद कर वे घर चले गए थे, जबकि पड़ोसी दुकानदार भी रात करीब 12.24 बजे दुकान बंद कर गए थे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन