फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   a labourer became a bike thief In order to earn more money

Ajmer Crime News: ज्यादा पैसे कमाने की चाह में मजदूर बन गया बाइक चोर, पुलिस ने आरोपी से 19 बाइक की बरामद

Sun, 05 May 2024 03:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 05 May 2024 03:20 PM IST
सार

Ajmer: अजमेर की क्लॉक टावर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने चुराई गई 19 मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी ने अजमेर व जयपुर के कई स्थानों से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है।

विज्ञापन
a labourer became a bike thief In order to earn more money
मजदूर बन गया बाइक चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर की क्लॉक टावर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आया बाइक चोर मजदूरी का काम करता था, मजदूरी कम मिलने के कारण उसने बाइक चोरी करना शुरू कर दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी से चुराई गई 19 मोटरसाइकिल बरामद की है।

विज्ञापन


आरोपी ने अजमेर व जयपुर के कई स्थानों से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर अग्रिम अनुसंधान में जुटी है। मामले का खुलासा करते हुए सिटी एडिशनल एसपी दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि क्लॉक टावर थाने 29 अप्रैल 2024 को चंद्रवरदाई निवासी मुकेश की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि थाना क्षेत्र से उसकी बाइक चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


थानाधिकारी दिनेश चौधरी के नेतृत्व में टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए। इस दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए जिला जयपुर निवासी अनिल कुमार वर्मा (24) पुत्र छीतरमल को गिरफ्तार किया। जिसने चोरी की वारदात करना कबूल किया। आरोपी से करीब 19 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अजमेर में रहकर मजदूरी करता था। कम मजदूरी मिलने पर चोरी की वारदातें करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed