फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News grand event of Faag Mahotsav and Bhajan Sandhya was organized devotees danced to bhajans

Ajmer News: फाग महोत्सव और भजन संध्या का हुआ भव्य आयोजन, भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

Tue, 11 Mar 2025 09:37 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 11 Mar 2025 09:37 PM IST
सार

अजमेर में फाग महोत्सव और भजन संध्या का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान भजनों पर लोग जमकर नाचे।

विज्ञापन
Ajmer News grand event of Faag Mahotsav and Bhajan Sandhya was organized devotees danced to bhajans
फाग महोत्सव का हुआ आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर शहर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर के श्याम चौराहा पर फाग महोत्सव एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर परिसर भक्ति और उल्लास से गूंज उठा, जहां महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर भजनों का आनंद लिया और फूलों की होली खेली।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत भक्तों द्वारा की गई विशेष पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय एवं आमंत्रित भजन गायक कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन गाते हुए श्रद्धालुओं ने श्याम तेरी बंसी प्यारी लगे, राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी और अन्य भक्ति गीतों पर झूमते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन


फूलों की होली इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही। राधा-कृष्ण स्वरूपों के साथ श्रद्धालुओं ने पुष्पों से होली खेली, जिससे पूरा मंदिर परिसर रंग-बिरंगे फूलों से महक उठा। श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसमें उन्हें रंग-बिरंगे फूलों, आभूषणों और आकर्षक पोशाक से अलंकृत किया गया। भक्तों ने बाबा श्याम के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बीकानेर की अनोखी परंपरा, जब पानी से खेली जाती है 'युद्ध' जैसी होली, देखें वीडियो


शाम को मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मनोज कुमार दाधीच द्वारा भव्य महाआरती संपन्न हुई। महाआरती के दौरान भक्तों ने दीप जलाकर भगवान श्याम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आनंद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें: खाटूश्यामजी में फाल्गुनी लक्खी मेले का समापन, सूरजगढ़ का निशान चढ़ाया गया

पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। भक्तजन भजनों पर झूमते, नृत्य करते और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते नजर आए। इस भव्य आयोजन में हर उम्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और धर्म एवं आस्था के इस पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। फाग महोत्सव का यह कार्यक्रम अपार भक्ति, प्रेम और आनंद के साथ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम से सुख-समृद्धि की प्रार्थना की और इस पावन आयोजन का हिस्सा बनकर स्वयं को धन्य महसूस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed