Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   A box of sweets and notes was found inside! A Sarpanch candidate was accused of distributing money

राजस्थान पंचायत चुनाव: मिठाई के डिब्बों में रुपये बांटने का आरोप, गांव में मचा हंगामा; पुलिस ने वैन जब्त की

Wed, 04 Nov 2026 03:20 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2026 03:20 PM IST
सार

केकड़ी के थांवला गांव में मतदान के दौरान मिठाई के डिब्बों में रुपये बांटने के आरोप पर हंगामा हुआ। पुलिस ने अंकित सोनी के नाम वाले डिब्बों से भरी वैन जब्त की, लेकिन तलाशी में नकदी नहीं मिली।

विज्ञापन
A box of sweets and notes was found inside! A Sarpanch candidate was accused of distributing money
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

केकड़ी के समीपवर्ती ग्राम पंचायत थांवला (देवली) में एक संभावित सरपंच प्रत्याशी के समर्थकों पर मिठाई के डिब्बों के साथ रुपये बांटने के आरोप को लेकर हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मिठाई के डिब्बों से भरी वैन को जब्त कर थाने ले गई। डिब्बों पर सरपंच पद के संभावित प्रत्याशी अंकित सोनी का नाम और फोटो छपा हुआ था। हालांकि, पुलिस की तलाशी में मिठाई तो मिली, लेकिन नकदी बरामद नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को थांवला (देवली) गांव में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान चल रहा था। इसी दौरान सरपंच पद के एक संभावित प्रत्याशी के समर्थकों पर आरोप लगा कि वे मिठाई के डिब्बों में मिठाई के साथ रुपये बांट रहे हैं। इस पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई और हंगामा शुरू हो गया। विवादित मिठाई के डिब्बों पर सरपंच पद के संभावित प्रत्याशी अंकित सोनी का नाम और फोटो छपा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें: अरुणाचल में लापता अग्निवीर का 80 दिन बाद मिला पार्थिव शरीर, रक्षाबंधन पर घर आने का किया था वादा

विज्ञापन
विज्ञापन

नासिरदा थाना पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे थांवला गांव में हंगामे की सूचना मिली थी। ग्रामीणों ने एक वाहन में रखे मिठाई के डिब्बों के जरिए रुपये बांटने का आरोप लगाया था। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर थाने ले आई।

पुलिस ने बताया कि मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक युवक मिठाई के डिब्बे से मिठाई और उसके नीचे रखे रुपये निकालता दिखाई दे रहा है। हालांकि, पुलिस ने जब्त वाहन की तलाशी ली तो उसमें मिठाई के छोटे डिब्बे मिले, लेकिन किसी प्रकार की नकदी बरामद नहीं हुई। फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर देवली एसडीएम रूबी अंसार ने बताया कि पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं हुए हैं।

संभावित सरपंच प्रत्याशी ने आरोपों को बताया साजिश
वहीं, संभावित सरपंच प्रत्याशी अंकित सोनी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि चुनाव को लेकर उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि न तो उन्होंने रुपये बांटे हैं और न ही कोई गिफ्ट वितरित की है। जिस समय की घटना बताई जा रही है, उस समय वह या उनके परिवार का कोई भी सदस्य मौके पर मौजूद नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed