फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   RPSC 2137 candidates did not appear eligibility test senior teacher competitive exam all declared ineligible

RPSC: वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा की पात्रता जांच में नहीं आए 2,137 अभ्यर्थी, सभी अपात्र घोषित

Wed, 21 Aug 2024 06:27 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 21 Aug 2024 06:27 PM IST
सार

वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा की पात्रता जांच में दो हजार 137 अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हुए। ऐसे में राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सभी को अपात्र घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
RPSC 2137 candidates did not appear eligibility test senior teacher competitive exam all declared ineligible
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के अंतर्गत आयोजित छह विषयों की काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 2,137 अभ्यर्थियों को परीक्षा की प्रक्रिया से अपात्र कर दिया गया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि उक्त परीक्षा के तहत छह विषयों की प्रथम विचारित सूची आठ जनवरी से 15 जनवरी 2024, द्वितीय विचारित सूची 22 अप्रैल से 25 अप्रैल 2024 तथा तृतीय विचारित सूची तीन जुलाई से पांच जुलाई 2024 तक जारी की गई थी। इनमें कुल 3,712 अभ्यर्थी सम्मिलित किए गए थे।
विज्ञापन


प्रथम विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग पांच से नौ फरवरी 2024 तक आयोजित की गई। इसमें अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को 20 फरवरी तथा 21 फरवरी 2024 को पात्रता जांच के संबंध में एक और अवसर प्रदान किया गया। द्वितीय विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का आयोजन 13 मई से 17 मई 2024 तक किया गया। इस दौरान अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को 27 मई 2024 को पात्रता जांच हेतु एक और अवसर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, तृतीय विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का आयोजन 15 जुलाई से 22 जुलाई 2024 तक किया, जाकर अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को 30 जुलाई 2024 को पात्रता जांच का पुनः अवसर दिया गया। संबंधित अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में उपस्थित होने के संबंध में प्रेस नोट, प्रेस विज्ञप्ति तथा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी सूचित किया गया था। इस पर भी काउंसलिंग दिनांक तथा दिए गए अतिरिक्त अवसर पर भी अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को उक्त परीक्षा की प्रक्रिया से अपात्र किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed