फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: Another Bangladeshi Detained in Crackdown on Infiltrators, Total Illegal Citizens Caught Rises to 43

Ajmer News: घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई में एक और बांग्लादेशी डिटेन, अब तक कुल 43 अवैध नागरिक पकड़े

Sat, 28 Jun 2025 01:14 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 28 Jun 2025 01:14 PM IST
सार

बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सिलावट मोहल्ला में घूमते हुए एक और बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि अब कुल 43 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा जा चुका है।

विज्ञापन
Ajmer: Another Bangladeshi Detained in Crackdown on Infiltrators, Total Illegal Citizens Caught Rises to 43
पुलिस गिरफ्त में बांग्लादेशी घुसपैठिया

विस्तार

शहर में बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने एक और घुसपैठिए को डिटेन किया है। यह 18वीं कार्रवाई है, जो लगातार चल रहे अभियान की अहम कड़ी है। अब तक दरगाह व उसके आसपास के क्षेत्रों से कुल 43 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस के अनुसार ये लोग अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर यहां रह रहे थे और मजदूरी कर जीवनयापन कर रहे थे।

विज्ञापन


अजमेर दरगाह क्षेत्र में घुसपैठियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में दरगाह थानाधिकारी दिनेश कुमार जीवनानी, गंज थाना पुलिस, सीआईडी जोन और अन्य विभागों की संयुक्त टीम को शामिल किया गया है। टीम की कमान दरगाह सीओ लक्ष्मणराम के हाथ में है। इस टीम ने दरगाह बाजार, जालियान कब्रिस्तान, अन्दरकोट, नई सड़क, तारागढ़ की पहाड़ी, सिलावट मोहल्ला, बड़े पीर का चिल्ला, लंगरखाना गली, चश्मा ए नूर तारागढ़ और त्रिपोलिया गेट क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान करीब 15 से 20 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए डिटेन किया जा चुका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kota: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को हुई 20 साल कठोर कारावास की सजा, मां की शिकायत पर हुआ था केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान सिलावट मोहल्ला में घूमते एक युवक की भाषा व उच्चारण को लेकर पुलिस को शक हुआ। गहन पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मोहम्मद सिद्दिकी (उम्र 39) पुत्र अब्बु हुसैन बताया और कहा कि वह बांग्लादेश के चिटोंग जिले के कल्लू का मोहल्ला बर्खापन का निवासी है। उसने बताया कि वह दर्शाना बॉर्डर से अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुआ और पहले पश्चिम बंगाल में कुछ समय रहा। वहां से वह अजमेर पहुंच गया और दरगाह क्षेत्र में मजदूरी करने लगा। इसके अलावा वह फकीरों के साथ नशा भी करने लगा था।

पुलिस अब मोहम्मद सिद्दिकी के खिलाफ विधिक प्रक्रिया के तहत निष्कासन (डिपोर्टेशन) की कार्रवाई कर रही है। साथ ही अन्य संदिग्धों से पूछताछ का सिलसिला भी जारी है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इस तरह के अभियान से अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर निकाले जाने की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed