फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Agnipath Scheme Protest in 5 districts of Rajasthan Jaipur Sikar Jodhpur Alwar Bharatpur Chittorgarh

Agnipath Scheme Protest: अलवर में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, भरतपुर-सीकर में उग्र प्रदर्शन, यहां भी पत्थरबाजी   

Fri, 17 Jun 2022 09:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 17 Jun 2022 09:39 PM IST
सार

अग्निपथ योजना को लेकर प्रदेश में युवाओं का विरोध उग्र होता जा रहा है। शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में सड़क पर उतरकर युवाओं की भीड़ ने प्रदर्शन किया।   

विज्ञापन
Agnipath Scheme Protest in 5 districts of Rajasthan Jaipur Sikar Jodhpur Alwar Bharatpur Chittorgarh
सीकर में युवाओं की भीड़ ने जमकर उत्पाद मचाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में अग्निपथ योजना को लेकर तीसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। प्रदेश के कई जिलों में युवा सड़कों पर उतरे हुए हैं। सीकर और भरतपुर में युवाओं का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। सीकर में युवाओं ने रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर जमकर तोड़-फोड़ भी की है।

विज्ञापन


उधर, अलवर में सेना की तैयारी कर रहे एक युवक आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचा जिससे उसकी जान बच गई। युवक मेडिकल और फिजिकल टेस्ट भी पास कर चुका है। सेना की नौकरी में हुए बदलाव के चलते वह तनाव में आ गया था। इस कारण उसने इस तरह का कदम उठाया।

विज्ञापन

Agnipath Scheme Protest in 5 districts of Rajasthan Jaipur Sikar Jodhpur Alwar Bharatpur Chittorgarh
पुलिसकर्मी हुआ घायल। - फोटो : सोशल मीडिया

भरतपुर में पुलिस पर पथराव, पुलिसकर्मी का सिर फटा 
प्रदेश में शुक्रवार को प्रदर्शन की शुरुआत सबसे पहले भरतपुर से हुई। सैकड़ों युवाओं ने शहर में एक जगह जुटने की कोशिश, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद युवाओं की भी रेलवे पटरियों पर जमा हुई और जाम लगा दिया। यहां योजना से नाराज युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने युवाओं गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान पत्थर लगने से एक पुलिसकर्मी का सिर फट गया। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू  गैस के गोले दागे और फिर आक्रोशित युवाओं की भीड़ को खदेड़ा।   

Agnipath Scheme Protest in 5 districts of Rajasthan Jaipur Sikar Jodhpur Alwar Bharatpur Chittorgarh
युवाओं की भीड़ ने रेलवे पटरियों को किया बाधित। - फोटो : अमर उजाला

सीकर में जमकर हुआ उत्पाद 
अग्निपथ योजना के विरोध में सीकर के श्रीमाधोपुर कस्बे में युवाओं की भीड़ ने जमकर उत्पाद मचाया। भीड़ ने रेलवे स्टेशन, दुकानों, वाहनों और एसबीआई के एटीएम में भी तोड़फोड़ की। पत्थर सड़क पर रखकर जाम लगाया और सामान में आग भी लगा दी। सीकर में भी एसएफआई स्टूडेंट संगठन के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी कर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला भी फूंका। जिले के नीमका थाना इलाके में प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज बस में भी तोड़फोड़ की है। 

विज्ञापन

Agnipath Scheme Protest in 5 districts of Rajasthan Jaipur Sikar Jodhpur Alwar Bharatpur Chittorgarh
भरतपुर रेलवे स्टेशन से पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। - फोटो : सोशल मीडिया
अलवर और चित्तौड़गढ़ में पत्थरबाजी 
योजना को लेकर अलवर और चित्तौड़गढ़ में भी विरोध की घटनाएं सामने आईं हैं। अलवर के बीबीरानी में योजना को लेकर युवाओं की भीड़ प्रदशर्न कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने उन्हें खदेड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। राहत की बात यह रही कि इस पथरावा में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। हालांकि, पत्थर लगने से डीएसपी अतुल अग्रे की कार के शीशे टूट गए। इधर, चित्तौड़गढ़ में कलेक्ट्रेट चौराहे पर युवाओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान युवाओं की भीड़ ने पथराव भी किया है। 

जयपुर और कोटा में भी विरोध 
कोटा में भी अग्निपथ योजना का विरोध देखने को मिला, हालांकि यह विरोध भरतपुर और सीकर जैसा नहीं था। यहां सैकड़ों युवाओं की भीड़ ने एकत्रित होकर रैली निकाली। उधर, जयपुर में भी युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शहर के कोटपूतली में किया गया।

सीएम गहलोत की अपील- हिंसा का रास्ता न अपनाएं 
अग्निपथ योजना को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत ने गुरुवार को कहा था, राजस्थान के हजारों युवा देशसेवा के लिए सेना में भर्ती होते हैं। अग्निपथ योजना से राजस्थान समेत पूरे देश के लाखों युवाओं में रोष और नाराजगी है। देशभर में हो रहे विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए केंद्र सरकार को यह योजना वापस लेनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा, विरोध में हिंसा का रास्ता न अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed