फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ADG gave instructions to take action against the accused

Jaipur: सूदखोर और ब्याज माफिया पर पुलिस की नजर, एडीजी डॉ. रविप्रकाश ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश

Fri, 03 Feb 2023 03:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 03 Feb 2023 03:16 PM IST
सार

लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले सूदखोर एवं ब्याज माफिया के खिलाफ पुलिस विशेष अभियान चलाएगी। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस डॉ. रविप्रकाश मेहरडा आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
ADG gave instructions to take action against the accused
जयपुर पुलिस - फोटो : social media

विस्तार

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस डॉ. रविप्रकाश मेहरडा ने गुरुवार को बिना लाइसेंस ब्याज का धंधा करने वाले सूदखोरों की धरपकड़ के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बिना लाइसेंस ब्याज का धंधा करने वाले सूदखोरों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू करें। आम लोगों को जागरूक करने के साथ शिकायत मिलने पर सूदखोरों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई भी करे।

विज्ञापन


अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस डॉ. रविप्रकाश मेहरडा ने आदेश में बताया कि प्रदेश में सूदखोरों एवं ब्याज माफियाओं द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों को उच्च ब्याज दर पर ऋण देकर मनमाना ब्याज वसूल किया जाता है। समय पर पैसा नहीं चुका पाने की स्थिति में उन पर भारी-भरकम पेनाल्टी लगा अचल संपत्ति तक हड़पने के प्रयास किए जाते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। ऐसे में पीड़ित व्यक्ति या उसके परिजन आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाने को मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन


डॉ मेहरड़ा ने बताया कि सूदखोरों और ब्याज माफिया की अवैध गतिविधियों के बारे में मिशन जन जागरण के तहत बनाए व्हाट्सएप ग्रुप्स पर सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा सखियों, ग्राम रक्षक और पुलिस मित्रों की बैठकों में आमजन को जागरूक करने के साथ सामाजिक विकास के लिए सरकारी योजनाओं, अनुदान तथा बैंक लोन आदि के बारे में जानकारी हेतु प्रशासनिक अधिकारियों एवं बैंक कर्मियों के साथ समन्वय कर कैंप आयोजित करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना स्तर पर सूदखोर होंगे चिह्नित 
प्रदेश के सभी रेंज आईजी और जिला एसपी मय कमिश्नरेट को भेजे गए इस आदेश के अनुसार थाना स्तर पर अवैध साहूकारी का व्यवसाय करने वाले सूदखोरों और ब्याज माफिया को चिह्नित किया जाएगा।

शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई
आमजन की मजबूरियों का फायदा उठाकर मनमाने ब्याज पर ऋण देने वाले व्यक्तियों को चिह्नित करने के साथ पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed