{"_id":"6513acb7469e26fd3604e725","slug":"action-against-khalistan-supporters-nia-raids-13-districts-of-rajasthan-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: खालिस्तान समर्थकों पर एक्शन, NIA ने प्रदेश के 13 जिलों में देर रात मारा छापा, कार्रवाई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: खालिस्तान समर्थकों पर एक्शन, NIA ने प्रदेश के 13 जिलों में देर रात मारा छापा, कार्रवाई जारी
Wed, 27 Sep 2023 09:48 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 27 Sep 2023 09:48 AM IST
सार
राजस्थान के 13 जिलों में रह रहे खालिस्तानी समर्थकों के ठिकानों पर एनआईए की टीमों ने देर रात छापा मारा। एनआईए की टीमें अभी भी मौजूद हैं, खालिस्तानी समर्थकों के घरों की तलाशी ली जा रही और उनसे सवाल जवाब भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
कनाडा में हुई खालिस्तानी निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगने के बाद से देश में रहने वाले खालिस्तानी समर्थकों पर एनआईए लगातार कार्रवाई कर रही है। मंगलवार देर रात एनआईए की टीमों ने राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में रह रहे खालिस्तानी समर्थक के 50 से अधिक ठिकानें पर छापामारा।
विज्ञापन
राजस्थान में छापेमारी की ये कार्रवाई 13 जिलों में की गई। इनमें हनुमानगढ़, झुंझुनूं, गंगानगर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, सीकर, पाली, जोधपुर ग्रामीण, बाड़मेर, कोटा ग्रामीण, भीलवाड़ा और अजमेर जिले शामिल हैं।
विज्ञापन
इन जिलों में रह रहे समर्थकों के ठिकानों पर एनआईए की टीमें देर रात पहुंची और अब भी मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार समर्थकों के घरों की तलाशी ली जा रही और उनसे सवाल जवाब भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को खालिस्तान समर्थकों के फिर से एक्टिव करने के इनपुट मिल रहे थे। जिनके यहां छापेमारी की जा रही है ये लोग गोपनीय तरीके से कनाडा में बैठे खालिस्तानियों के लगातार संपर्क में थे। साथ खालिस्तानी मूवमेट से जुड़ने के लिए इन लोगों को पैसा भी दिया जा रहा है। ऐसे में एनआईए संदिग्धों के बैंक खातों और संपत्ति के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। हालांकि, इस छापामार कार्रवाई को लेकर एनआईए आधिकारिक रूप से कोई जानकरी नहीं दी है। बतादें कि हाल ही में राजस्थान के 10 से ज्यादा जिलों को खालिस्तान के नए नक्शे में दिखाया गया था।
सूत्रों की मानें तो एनआईए की टीम ने जैसलमेर के पोकरण, रामदेवरा और छायण गांव में कुछ लोगों से पूछताछ कर है। इस दौरान टीम ने छायण गांव से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पकड़ा गया व्यक्ति कनाडा में रह रहे खालिस्तानियों के लगातार संपर्क में था। एनआईए के अफसर उससे पूछताछ कर रहे हैं।