फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   accused of rape turned out to be a woman in Sirohi rape case

Rajasthan: दुष्कर्म के आरोपी जिस युवक को पुलिस पकड़कर ले गई थाने, वो निकली महिला, मेडिकल रिपोर्ट ने चौंकाया

Sat, 17 Dec 2022 10:44 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 17 Dec 2022 10:44 AM IST
सार

Sirohi rape case-आरोपी युवक बार-बार पुलिस को कहता रहा कि वह दुष्कर्म नहीं कर सकता है क्योंकि वह महिला है। जब पुलिस ने मेडिकल करवाया तो पता चला कि आरोपी सच में महिला है। उसकी एक तीन साल की बेटी भी है।

विज्ञापन
accused of rape turned out to be a woman in Sirohi rape case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के सिरोही से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस पकड़कर थाने लाई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लड़का नहीं, असल में लड़की है। इसलिए वह दुष्कर्म कर ही नहीं सकती। पुलिस ने आरोपी की बातों पर यकीन नहीं किया लेकिन बार-बार आरोपी के कहने पर मेडिकल करवाया गया। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस का भी दिमाग चकरा गया।

विज्ञापन


नाबालिग लड़की का आरोप-दो दिन तक किया दुष्कर्म
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार महिला पुलिस थाने में 28 नवंबर को एक नाबालिग लड़की ने अपहरण कर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। उसने बताया कि मेड़ा निवासी शंकर (25 साल) ने उसका अपहरण कर लिया और दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की लेकिन मेड़ा गांव में शंकर नाम का कोई युवक नहीं मिला। इस पर पुलिस ने फिर पीड़िता से आरोपी का हुलिया पूछा। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को 5 दिसंबर को पकड़ लिया और थाने लेकर आई।

विज्ञापन

महिला की एक तीन साल की बेटी भी
पुलिस पूछताछ में आरोपी शंकर ने कहा कि वह लड़की को लेकर जरूर गया था लेकिन उसने दुष्कर्म नहीं किया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। जिसपर आरोपी ने कहा कि वह दुष्कर्म नहीं कर सकता है क्योंकि वह लड़की है। पुलिस को आरोपी पर विश्वास नहीं हुआ लेकिन लड़का बार-बार इस बात पर अड़ा रहा। उसके बाद पुलिस अधिकारियों ने आरोपी का मेडिकल करवाया। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सबके होश उड़ गए। जांच में सामने आया कि आरोपी लड़का नहीं औरत है। यहां तक की ये महिला करीब 3 साल पहले एक बच्चे को जन्म दे चुकी है। अब उसकी बेटी तीन साल की हो चुकी है।


मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट लिखाने वाली लड़की और उसके परिजनों से पूछताछ की। जिसके बाद लड़की ने स्वीकार कर लिया कि उसने झूठा आरोप लगाया था। पुलिस ने नाबालिग लड़की का मेडिकल करवाया था, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

आरोपी महिला को कोर्ट ने भेजा जेल
वहीं मेडिकल में आरोपी का औरत होने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला झूठा पाया। हालांकि, पुलिस ने महिला को नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का दोषी पाया। जिसके बाद पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


क्यों पुरुष बनकर रह रही थी महिला
पुरुष बनकर रह रही महिला ने बताया कि उसके माता-पिता की काफी समय पहले ही मौत हो चुकी थी। भाई ने उसे कहीं बेच दिया था। खरीदने वाले ने उससे शादी कर ली। उसकी तीन साल की एक बेटी भी है। पति के छोड़ने पर वह घऱ चलाने के लिए लड़का बनकर रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed