{"_id":"6251a57d47144839a3455fa7","slug":"accused-arrested-for-posting-provocative-post-on-social-media-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धार्मिक उन्माद फैलाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर की थी भड़काऊ पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धार्मिक उन्माद फैलाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर की थी भड़काऊ पोस्ट
Sat, 09 Apr 2022 08:55 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 09 Apr 2022 08:55 PM IST
सार
अलवर एसपी तेजस्वनी गौतम ने कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों और सोशल मीडिया पर पुलिस निगरानी रख रही है। किसी भी व्यक्ति द्वारा सौहार्द बिगड़ने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरावली विहार थाना पुलिस ने धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी पोस्ट की थी। हिस्ट्रीशीटर संजय पंडित पुत्र शिवदयाल (33) विवेकानंद नगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
विज्ञापन
अलवर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि सूचना मिली कि संजय पंडित नामक व्यक्ति ने सोशल पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट की है। इसके बाद थाना अरावली विहार के एसआई राजवीर सिंह ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसपी गौतम ने बताया कि आरोपी संजय पंडित थाना अरावली विहार का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ अरावली विहार सहित अलवर के विभिन्न थानों में मारपीट, हत्या का प्रयास, डकैती, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और धमकी देने के करीब 20 आपराधिक प्रकरण दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों और सोशल मीडिया पर पुलिस निगरानी रख रही है। किसी भी व्यक्ति द्वारा सौहार्द बिगड़ने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।