फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Accident in Banswara school children injured after jeep collided with vehicle

Rajasthan: बांसवाड़ा में स्कूल बच्चों से भरी जीप डंपर से टकराई, दो की मौत, 14 से अधिक घायल

Fri, 23 Dec 2022 12:14 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 23 Dec 2022 12:14 PM IST
सार

बच्चे रात को जीप से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बांसवाड़ा-दाहोद हाइवे पर करजी मोड़ के समीप जीप डंपर से टकरा गई। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Accident in Banswara school children injured after jeep collided with vehicle
बांसवाड़ा में स्कूली जीप का एक्सीडेंट - फोटो : Social Media

विस्तार

बांसवाड़ा में एक सड़क हादसे में गुरुवार को दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई। स्कूल बच्चों से भरी जीप डंपर से जा भिड़ी। जिसके बाद जीप पलटी खा गई। हादसे में 14 से अधिक बच्चे घायल हो गए। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार को संतपॉल्स स्कूल का वार्षिकोत्सव था। इसी के चलते 9वीं से 12वीं तक के बच्चे को गुरुवार को रात तक रिहर्सल कर रहे थे। रिहर्सल के बाद जीप ड्राइवर रात को बच्चों को लेकर घर के लिए रवाना हुआ। तभी बड़ोदिया कस्बा पार करते ही स्कूली जीप डंपर से टकरा गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि जीप पलटी खा गई। वहीं डंपर का बायां हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायल बच्चे सज्जनगढ़ के राठ धनराज इलाके के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


हादसे में 12 साल के मितांश पुत्र दिलीप और विदित पुत्र खुशवंत चंद्रावत की मौत हो गई। वहीं 10 अन्य घायल हो गए। इसमें राठ धनराज निवासी दक्षित (13) पुत्र सुनील मेरावत, तन्मय (15) पुत्र हितेश मेरावत व शोभित (15) पुत्र शांतिलाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को परिजन उनकी सुविधा के अनुसार गुजरात के अस्पतालों में ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने स्कूल पर अनदेखी का आरोप लगाया है। हादसे की सूचना पर दो शिक्षक जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों की जानकारी लेकर लौट गए। वहीं हादसे की सूचना पर गुरुवार रात 12 बजे कलेक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा और एसपी राजेश कुमार मीणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक बच्चे के परिवार से घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed