RAJ News: अजमेर के लॉ कॉलेज में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई नोकझोंक
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने लॉ कॉलेज का मुख्य द्वार बंद किया और मुख्य द्वार के बाहर बैठकर सांकेतिक धरना दिया इसके पश्चात ज्ञापन दिया। गेट बंद करने के दौरान पुलिस से कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश चौधरी की अगुवाई में विभिन्न मांगों को लेकर महाविद्यालय का मुख्य द्वार बंद कर सांकेतिक धरना देकर ज्ञापन दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान दिनेश चौधरी और पुलिस के बीच झड़प हो गई। कार्यकर्ताओं ने लॉ कॉलेज का मुख्य द्वार बंद किया और मुख्य द्वार के बाहर बैठकर सांकेतिक धरना दिया इसके पश्चात ज्ञापन दिया। गेट बंद करने के दौरान पुलिस से कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हो गई।
आंदोलन किया जाएगा
महानगर सहमंत्री व एमडीएसयू छात्रसंघ अध्यक्ष महिपाल गोदारा और महानगर सहमंत्री राजेंद्र बंटी गुर्जर ने बताया कि आज राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर महाविद्यालय का मुख्य द्वार बंद कर चारदीवारी, प्रोजेक्टर, पार्किंग व स्मार्ट लाइब्रेरी सहित विभिन्न मांगो को लेकर सांकेतिक धरना देकर नारेबाजी की इसके पश्चात ज्ञापन दिया। महाविद्यालय प्रशासन शीघ्र मांगों को पूरा नहीं करता है तो आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।