फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Abu Road News: Acacia bushes on the way to polling station had to be cleared by calling JCB, BDO inspected

Abu Road News: मतदान केंद्र के रास्ते में बबूल की झाड़ियां जेसीबी बुलाकर साफ करवाना पड़ीं, BDO ने किया निरीक्षण

Tue, 16 Apr 2024 08:50 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबू रोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबू रोड Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 16 Apr 2024 08:50 AM IST
सार

प्रथम चरण के मतदान में सिर्फ तीन दिन बाकी हैं लेकिन प्रदेश के कुछ मतदान केंद्रों के हाल बेहाल हैं। आबूरोड पंचायत समिति के एक मतदान केंद्र पर उगी बबूल की झाड़ियों को बीडीओ ने जेसीबी बुलवाकर साफ करवाया।

विज्ञापन
Abu Road News: Acacia bushes on the way to polling station had to be cleared by calling JCB, BDO inspected
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चाहे चुनावों के दौरान पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा हो लेकिन प्रदेश के कुछ मतदान केंद्रों हालत काफी खराब है। आबूरोड पंचायत समिति विकास अधिकारी भंवरलाल लौहार ने सोमवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत समिति के मतदान केंद्र संख्या 184, भख्योरजी मार्ग पर उगी अंग्रेजी बबूल की झाड़ियों को उन्होंने तत्काल जेसीबी को मौके पर बुलवाकर इन्हें साफ करवाया।

विज्ञापन


उन्होंने ग्राम पंचायत चण्डेला, गिरवर, चनार, मुंगथला, बहादुरपुरा, आवल, धामसरा आदि ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत स्थापित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया एवं संबंधित बीएलओ एवं ग्राम विकास अधिकारी से मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


मतदान केंद्र 184, भख्योरजी पर जाने वाले रास्ते पर उगी झाड़ियों को तत्काल मौके पर जेसीबी बुलाकर साफ करवाया गया। साथ ही तेज गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर पानी के पुख्ता प्रबंध करने के लिए ग्राम विकास अधिकारी को पाबंद किया गया। उन्होंने मतदाता जागरूकता के संबंध में डोर-टू-डोर संपर्क करने के सर्वे रजिस्टर का अवलोकन किया और बीएलओ एवं ग्राम विकास अधिकारी को 17 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले सतरंगी सप्ताह के बारे में कार्यक्रम आयोजन को लेकर आदेश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास अधिकारी ने बताया कि स्वीप गतिविधि के तहत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कर ग्रामीणों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों की 90 बालिकाओं ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed