फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Abu Road: Illegal cutting of trees is going on in the cremation ground, angry villagers submitted memorandum

Abu Road: श्मशान घाट में चल रही है हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई, नाराज ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

Sat, 25 May 2024 01:33 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबूरोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबूरोड Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 25 May 2024 01:33 PM IST
सार

आबूरोड उपखंड के मोरथला गांव के श्मशान घाट में पेड़ों की अवैध कटाई के दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कई दिनों से यहां लगे हरे-भरे पेड़ों को काटा जा रहा है। इस संबंध में पंचायत प्रशासन को कई बार बताने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
Abu Road: Illegal cutting of trees is going on in the cremation ground, angry villagers submitted memorandum
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक तरफ जहां लगातार कट रहे पेड़ों के कारण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वहीं आबूरोड उपखंड के मोरथला गांव के श्मशान घाट में पेड़ों की अवैध कटाई से शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने श्मशान घाट में प्रदर्शन कर रोष जताया और तहसीलदार को ज्ञापन देकर पेड़ों की कटाई रुकवाने एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि गांव की नदी वाले इलाके में सैनी, खत्री, गुर्जर एवं बैरवा समाज का श्मशान घाट है। बीते कई दिनों में यहां लगे कई सारे हरे पेड़ों को काट दिया गया, यह कटाई अब भी जारी है। ग्राम पंचायत प्रशासन को कई बार बताने के बाद भी संबंधित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इसी के चलते पेड़ कटने से नाराज ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर कार्रवाई करवाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed