फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Aam Aadmi Party lay siege to BJP headquarters in Jaipur on 12 February

Rajasthan: आप कल करेगी बीजेपी मुख्यालय का घेराव, अदाणी ग्रुप पर लगे आरोप की जेपीसी से जांच कराने की मांग

Sat, 11 Feb 2023 05:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 11 Feb 2023 05:22 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी 12 फरवरी को राजस्थान बीजेपी मुख्यालय तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करेगी। आप पार्टी के नेता योगेंद्र गुप्ता ने जयपुर में पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता बुलाकर यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party lay siege to BJP headquarters in Jaipur on 12 February
आप नेता योगेंद्र गुप्ता ने दी जानकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान समेत कई राज्यों में आप पार्टी 12 फरवरी को बीजेपी कार्यालय तक आक्रोश रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करेगी। केंद्र सरकार पर अडानी ग्रुप को फायदा पहुंचाने के आरोप लगाते हुए आप पार्टी ने जेपीसी से इस पूरे मामले की जांच करवाने की मांग रखी है।

विज्ञापन


दोपहर 12 बजे आप कार्यालय से बीजेपी कार्यालय तक निकालेंगे विरोध रैली
पार्टी के राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे आप पार्टी कार्यालय पर इखट्ठा होकर कार्यकर्ता बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे और वहां धरना प्रदर्शन करेंगे। आप नेता योगेंद्र गुप्ता ने जयपुर में पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि पीएम मोदी ने जिस तरह से अपने मित्र अडानी को फायदा पहुंचाया है, यह एक बहुत बड़ा घोटाला है। जहां छोटी-छोटी बातों पर विपक्षी नेताओं पर सीबीआई, इनकम टैक्स, ईडी की रेड करवाते हैं, वहीं इस घोटाले पर मोदी सरकार बिल्कुल चुप है। मोदी सरकार का अदानी घोटाले पर नहीं बोलना उनकी इस घोटाले में हिस्सेदारी दिखाता है। आम आदमी पार्टी राजस्थान इसी को लेकर रविवार को 12 बजे दोपहर को बीजेपी के मुख्यालय का घेराव करेगी।
विज्ञापन


आम जनता के साथ किए धोखे पर चुप्पी तोड़ें- योगेंद्र
योगेंद्र गुप्ता ने कहा- आम आदमी पार्टी जनता के टैक्स के पैसे को अपने मित्रों को लुटाने वाले मोदी से पूछना चाहती है कि अपने मित्र अडानी के लिए आपने सरकारी संस्थाओं से पैसा दिलवा कर आम जनता के साथ जो धोखा किया है, उस पर अपनी चुप्पी तोड़े। उन्होंने कहा आप पार्टी मामले की जेपीसी जांच की मांग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स जैसी संवैधानिक संस्थाएं जांच क्यों नहीं कर रही
प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा- अरविंद केजरीवाल पिछले 10 साल से यह बात कह रहे हैं, कि अडानी जैसे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। लेकिन आज आमजन को यह बात समझ में आने लग गई है कि मोदी अपने मित्रों पर क्यों मेहरबान हैं। आम आदमी पार्टी पूरे देश भर में बीजेपी मुख्यालयों पर रविवार को प्रदर्शन करेगी और मांग करेगी कि मोदी अपनी चुप्पी तोड़े और बताएं कि अब उनकी ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स जैसी संवैधानिक संस्थाएं जिन पर उन्होंने कब्जा कर रखा है, वह कहां है? वह क्यों नहीं इस घोटाले की जांच कर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed