{"_id":"623f3aabdef23b1e630bf567","slug":"a-youth-arrested-for-smuggling-opium-milk-in-pali","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali: छह लीटर अफीम के दूध के साथ एक युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये लीटर खरीदकर लाया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali: छह लीटर अफीम के दूध के साथ एक युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये लीटर खरीदकर लाया था
Sat, 26 Mar 2022 09:41 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sat, 26 Mar 2022 09:41 PM IST
सार
पाली में छह किलो अफीम के दूध के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अफीम का दूध एक लाख रुपये प्रति लीटर से खरीद कर लाया था।
विज्ञापन
पाली में अफीम के दूध के साथ तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाली जिले के सिरियारी थाना पुलिस ने अवैध रूप से अफीम के दूध की तस्करी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से छह किलो अफीम का दूध और बाइक जब्त की है।
विज्ञापन
सिरियारी एसएचओ हमीर सिंह ने बताया कि टाडगढ़ की तरफ से एक युवक बाइक पर अफीम का दूध लेकर बिना नम्बर की बाइक पर आ रहा हैं। नाकाबंदी के दौरान मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर बिना नम्बर की बाइक पर आ रहे युवक को रोका गया। तलाशी में बाइक के बैग में एक बर्तन में छह किलो अफीम का दूध मिला। पूछताछ में उसने बताया कि चित्तौड़गढ़ से दूध लेकर आया हैं। अपने गांव के आस-पास अफीम का नशा करने वालों को बेचता हैं। इससे पहले भी वह कई बार अवैध रूप से अफीम का दूध चित्तौड़गढ़ से लेकर आ चुका हैं। इस पर पुलिस ने भैसाणा (सोजतरोड) गांव निवासी 40 साल के सुखाराम पुत्र मांगीलाल देवासी को गिरफ्तार किया। मामले की जांच मारवाड़ जंक्शन थाना प्रभारी को सौंपी गई।
विज्ञापन
एक लाख रुपए किलो का भाव
पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपी ने बताया कि वह एक लाख रुपए लीटर के हिसाब से छह किलो अफीम का दूध खरीदकर लाया। घर लाकर उसमें शक्कर आदि मिलाकर उसे दुगुना कर अपने गांव के आस-पास के क्षेत्रों में बेच देता था।
विज्ञापन