{"_id":"66ae09a9256ed253a40d4eac","slug":"a-young-man-sitting-at-a-tea-stall-was-attacked-with-sticks-and-rods-in-broad-daylight-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagore: चाय की थड़ी पर बैठे युवक पर दिनदहाड़े लाठी और सरियों से हमला, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagore: चाय की थड़ी पर बैठे युवक पर दिनदहाड़े लाठी और सरियों से हमला, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 03 Aug 2024 04:12 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 03 Aug 2024 04:12 PM IST
सार
Rajasthan: कुचामन सिटी स्टेशन रोड पर एसबीआई बैंक के पास चाय की थड़ी पर बैठे एक युवक पर पीछे से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल करवाने के बाद मारपीट पर चेन लूटने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस के अनुसार इकबाल उर्फ भानु भाट उर्फ रमजान ने पुलिस थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह सुबह 11:30 पर एसबीआई बैंक के पास स्टेशन रोड पर बैठा था। अचानक युसूफ पुत्र शौकीन व मजीद व्यापारी निवासी कुचामन दोनों एकराय होकर अपने हाथों में हथियार लेकर आए और गाली देते हुए जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान आरोपियों ने गले में से सोने की चेन भी छीन लिय, हमले में घायल भाट के सिर व हाथ पैर पर चोटें आईं है। बताया जा रहा है कि इकबाल उर्फ भानु भाट व आरोपियों के बीच पुरानी किसी मामले में रंजिश चल रही थी। जिसको लेकर आरोपी ने उसे पर हमला कर दिया। थाना अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया मारपीट पुरानी रंजिश को लेकर थी, फिलहाल हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन