फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A young man committed suicide by hanging himself at the movement site of Saini Samaj in Bharatpur

Bharatpur: सैनी समाज के आंदोलन स्थल पर पेड़ से लटका मिला युवक का शव, लोगों ने किया हंगामा

Tue, 25 Apr 2023 09:57 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 25 Apr 2023 09:57 AM IST
सार

भरतपुर जिले में सैनी, माली, शाक्य, मौर्य समाज का 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच धरनास्थल पर एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। आशंका है कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

विज्ञापन
A young man committed suicide by hanging himself at the movement site of Saini Samaj in Bharatpur
भरतपुर में युवक ने की आत्महत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

भरतपुर जिले में सैनी, माली, शाक्य, मौर्य समाज का 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर अरोदा पर  आंदोलन चल रहा है। आंदोलनकारी आज 5वें दिन हाईवे पर बैठे हुए हैं। इस दौरान एक व्यक्ति का शव आंदोलन स्थल के पास एक पेड़ से लटका हुआ मिला। इसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया।

विज्ञापन


भरतपुर के आंदोलन स्थल पर आज सुबह एक व्यक्ति ललिता मुडीया निवासी मोहन सिंह का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। मौके पर काफी संख्या में पहले से मौजूद लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया और जबरदस्त तरीके से नारेबाजी की। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। सुसाइड के पीछे क्या कारण रहे हैं ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। उधर, रात्रि को आंदोलन स्थल से 16 सदस्य प्रतिनिधिमंडल जयपुर वार्ता के लिए गया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed