फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A six-member special investigation team formed to investigate Karauli Jodhpur and Bhilwara violence

Rajasthan: करौली, जोधपुर और भीलवाड़ा दंगों की जांच करेगी एसआईटी, एक महीने में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

Sat, 07 May 2022 03:57 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 07 May 2022 03:57 PM IST
सार

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विजिलेंस के नेतृत्व में टीम करौली, जोधपुर और भीलवाड़ा हिंसा की जांच करेगी। हिंसा के घटनाओं की आपस में संबंध होने की भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
A six-member special investigation team formed to investigate Karauli Jodhpur and Bhilwara violence
राजस्थान में हिंसा की घटना की होगी जांच - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में अप्रैल-मई महीने में करौली, भीलवाड़ा और जोधपुर शहर में हिंसा हुई। इसको लेकर जोधपुर महानिदेशक पुलिस एमएल लाठर ने इन मामलों की जांच के लिए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विजिलेंस बीजू जार्ज नोसेफ के नेतृत्व में छह सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया है। 

विज्ञापन


हिंसा की घटनाओं का आपस में संबंध होने, इनके पीछे किसी प्रकार का षड्यंत्र होने और किसी योजना के अंतर्गत इन स्थानों पर समान रूप से प्रतिकूल परिस्थितियां उत्पन्न करने के संबंध में जांच की जाएगी।

विज्ञापन


जांच दल में महानिरीक्षक पुलिस अपराध राजेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक एसओजी गौरव यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध और अनुसंधान सेल करौली किशोर बुटोलिया, एसीपी पश्चिम जोधपुर आयुक्तालय चक्रवर्ती सिंह और सीओ सदर भीलवाड़ा रामचंद्र शामिल किए गए हैं। विशेष जांच दल अपनी रिपोर्ट एक महीने में प्रस्तुत करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed