{"_id":"66fd3acf4f950d42a101449b","slug":"a-school-bus-full-of-children-overturned-in-churu-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu Accident: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, हादसे में चार बच्चे जख्मी; अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu Accident: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, हादसे में चार बच्चे जख्मी; अस्पताल में कराया गया भर्ती
Wed, 02 Oct 2024 05:51 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:51 PM IST
सार
Churu Accident: सादुलपुर में बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। ये हादसा एनएच 52 पर गुलपुरा रोड के पास हुआ है। हादसे के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
गड्ढे में गिरी बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चुरू जिले के सादुलपुर में एनएच 52 पर गुलपुरा रोड के पास स्कूल बस पलटकर साइड में जा गिरी। हादसे में गनीमत ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस सरवोदय पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है। जो सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान बस गुलपुरा रोड के पास पहुंची तो पलट गई। हादसे के वक्त बच्चों के चिल्लाने की आवाज आई तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को बस का शीशा तोड़कर बाहर निकालने में जुट गए। देखते ही देखते सैकड़ों लोग भी जमा हो गए और पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया।
विज्ञापन
गनीमत ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं तीन बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। समाज सेवी एडवोकेट गायत्री पुनिया ने कहा रोज हादसे सामने आते हैं फिर भी बस खटारा रोड पर चल रही है। वहीं कुछ बसों पर नाम व नंबर भी नहीं लिखे हैं, फिर भी प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन