फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A man allegedly sexually harassed and burned a girl in a village of Boondi district of Rajasthan

राजस्थान के बूंदी जिले में दुष्कर्म के बाद लड़की ने खुद को लगाई आग, मौत

Mon, 06 Jul 2020 08:51 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 06 Jul 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
A man allegedly sexually harassed and burned a girl in a village of Boondi district of Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

राजस्थान के बूंदी जिले में एक युवती से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार रविवार को हुए दुष्कर्म से व्यथित युवती ने सोमवार सुबह खुद को आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला जिले के गेंदौली इलाके के चौतरा का खेड़ा गांव का है। आरोप है कि इस वारदात को युवती के पड़ोसी ने ही अंजाम दिया है।  

विज्ञापन


मामले में आरोपी युवक ने रविवार की रात युवकी के साथ दुष्कर्म किया। हालांकि, आग लगने की घटना में दो कहानियां सामने आ रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवती के मामा ने आरोप लगाया है कि आरोपी व्यक्ति ने रविवार रात उसकी भांजी से दुष्कर्म किया और सुबह करीब पांच बजे डीजल डालकर उसे जला दिया। रिपोर्ट के मुताबिक युवती की मां ने बेटी को जलते हुए युवक को सीढ़ियों से भागते देखा था। 
विज्ञापन


वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस मामले में पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म के बाद क्षुब्ध युवती ने खुद को आग लगाई है। गेंदौली पुलिस स्टेशन के एजाज अहमद ने कहा कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। बूंदी जिला अस्पताल में युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed