फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A horrific road accident happened in Nagaur early in the morning

Accident: नागौर में तड़के हुआ भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में पसरा मातम

Sun, 23 Jun 2024 12:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 23 Jun 2024 12:05 PM IST
सार

Accident: सवेरे 5:00 बजे डीडवाना शहर के रहमान गेट के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया है। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शवों को एंबुलेंस के जरिए डीडवाना के बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन
A horrific road accident happened in Nagaur early in the morning
नागौर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीडवाना जिला मुख्यालय के रहमान गेट के पास से निकलने वाले पुष्कर हाईवे के पास आज सुबह 5:00 के करीब एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसा बाइक सवारों के साथ में हुआ। जहां बाइक सवार प्रेमसुख नरूका व कचरास कुचेरा धीरज चौधरी हाऊसिंग बोर्ड की ओर से जा रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से बाइक सवार वहीं गिर गए और दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों शवों को राजकीय बागड़ जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर के चेकअप के बाद में दोनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया गया। परिजनों के आने के बाद में शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले में अपनी आगे की कार्रवाई करेगी। प्रथम सूचना के आधार पर पुलिस ने हादसे को लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed