फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A former military official is on a bicycle trip with this special message

शहादत का अनोखा सम्मान, 20600 शहीदों को 41200 मिनट की श्रद्धांजलि

Tue, 14 Mar 2017 05:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 14 Mar 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
A former military official is on a bicycle trip with this special message
रिटायर्ड मेजर जनरल सोमनाथ झा - फोटो : अमर उजाला
सेना के एक रिटायर्ड मेजर जनरल ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने की अनोखी मुहिम चला रखी है।अपनी इस मुहिम में वे साइकिल पर निकले हुए है और जिस शहर या कस्बे में रूकते है वहां के शहीद हुए सैनिक को दो मिनट रूक श्रद्धाजंलि देते है। 
विज्ञापन


इस मुहिम के तहत वे मंगलवार को जयपुर पहुंचे और शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। हम बात कर रहे हैं  रिटायर्ड मेजर जनरल सोमनाथ झा की। उन्होंने अपनी इस अनोखी यात्रा में वे 20,600 सैनिकों को नमन करने के लिए 12000 किमी की साइकिल यात्रा करने का लक्ष्य तय किया है। हर सैनिक के लिए दो मिनट की श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऐसे में वे कुल 41200 मिनट की श्रद्धांजलि देंगे।
विज्ञापन


अब तक वे 17,000 सैनिकों को 34,000 मिनट की श्रद्धांजलि दे चुके हैं। उन्होंने अपनी यह यात्रा 19 अक्टूबर 2016 में अम्बाला केन्टोन्मेंट, हरियाणा से शुरू की थी। वे उत्तर प्रदेश, बिहार, कई पूर्वोत्तर राज्यों, पूर्वी एवं पश्चिमी तटीय इलाके और जम्मू व कश्मीर के रास्ते होते हुए अपने अंतिम पड़ाव नई दिल्ली के अमर जवान ज्योति (युद्ध स्मारक) की ओर बढ़ रहे हैं। यह मिशन अगले महीने पूरा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेजर जनरल झा 37 साल की सेवा के बाद गत वर्ष सितंबर में ही सेवानिवृत्त हुए हैं। वे जयपुर में सब एरिया कमांडर भी रह चुके हैं। उनके इस मिशन के पीछे उनके कई सैनिक साथियों की यादों की प्रेरणा हैं, जो देश के सम्मान, अखंडता व स्वतंत्रता की रक्षा करने में शहीद हो चुके हैं। 


जहां तक बात राजस्थान की है, मेजर जनरल झा अब तक राजस्थान में डूंगरपुर, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, नसीराबाद में जा चुके हैं और अब जयपुर के बाद वे सीकर, झुंझूनू व पिलानी जाएंगे। राजस्थान से होते हुए वे अब पंजाब, जम्मू और काश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड राज्यों में जाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed