फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A car hit people doing yoga, six people die in Bharatpur Rajasthan

राजस्थान: सड़क किनारे योग कर रहे लोगों को कार ने कुचला, छह लोगों की मौत

Thu, 11 Jul 2019 03:30 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आसिम खान Updated Thu, 11 Jul 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
A car hit people doing yoga, six people die in Bharatpur Rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान के भरतपुर जिले के कुम्हेर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे योग कर रहे छह लोगों को कुचल दिया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन


थानाधिकारी रघुबीर सिंह कहना है कि रोज की तरह ये लोग सुबह टहलने के लिए गए और इसके बाद ये लोग रोड किनारे आसन कर रहे थे। तभी एक अज्ञात कार ने उनको कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रघुबर बघेल (62), प्रेमसिंह बघेल (55), निरोतीलाल सैनी (65), मक्खनलाल खटीक (60), हरिशंकर तम्बोली (65) और रामेश्वर बघेल (45) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। फिलहाल इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा कुम्हेर-देग मेगा राज्यमार्ग को घेराव कर प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन ने बड़ी मुश्किल से उन्हें शांत कराया। पर्यटन और देवस्थान विभाग के मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने हादसे पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed