फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   9th class student will teach Biography of Atal Bihari Vajpayee in Rajasthan 

राजस्थान में 9वीं के छात्र पढ़ेंगे अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी

Sun, 16 Sep 2018 05:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Sun, 16 Sep 2018 05:12 AM IST
विज्ञापन
9th class student will teach Biography of Atal Bihari Vajpayee in Rajasthan 
राजस्थान में अगले शिक्षा सत्र से नवीं कक्षा के छात्र पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पढ़ेंगे। राजस्थान शिक्षा विभाग ने इस संबंध में कैरिकुलम कमेटी को प्रस्ताव तैयार कर भेजा है। प्रधानमंत्री पद पर रहे वाजपेयी ऐसे पहले व्यक्ति होंगे, जिनकी जीवनी के पाठ को राजस्थान के स्कूली पाठ्यक्रम में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ये प्रस्ताव राजस्थान के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी के देखरेख में तैयार हुआ है। वाजपेयी की जीवनी से संबंधित पाठ को हर सरकारी और राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन से एफीलिएटेड सभी निजी स्कूलों में अगले सत्र से पढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन


उनके पाठ में जैसलमेर के पोकरण में न्यूक्लियर विस्फोट, राजस्थान से सटी भारत-पाक सीमा पर उनकी यात्राएं, जाट आरक्षण, अजमेर व पुष्कर की धार्मिक यात्रा, कारगिल युद्ध, पाकिस्तान यात्रा जैसे पहलुओं को जोड़ा जाएगा। कैरिकुलम कमेटी की बैठक इस महीने के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्ताव में कहा गया है कि वाजपेयी के पाठ को पाठ्यक्रम के महापुरुष वर्ग में जोड़ा जाएगा। ये वर्ग भाजपा सरकार ने ही वर्ष 2016 में कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक के स्कूली पाठ्यक्रम में जुड़वाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed