फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   9 congress MLA suspended due to disturbence in assembly

सदन में हंगामा करने पर 8 कांग्रेसी विधायक निलंबित

Tue, 03 Mar 2015 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Tue, 03 Mar 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
9 congress MLA suspended due to disturbence in assembly

राजस्थान विधानसभा के बाहर यूथ कांग्रेस पर लाठीचार्ज करनेवाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को सदन में हंगामा करनेवाले कांग्रेस के आठ तथा एक निर्दलीय विधायक को सत्र की शेष अवधि तक निलम्बित कर दिया गया।

विज्ञापन


भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में विधानसभा घेराव के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट से धक्का-मुक्की हुई तथा विधायक व राजस्थान के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चांदना की पुलिस ने पिटाई की थी।
विज्ञापन


इसके बाद चांदना सदन में आ गए और सदन में अपने कपड़े उतारकर पिटाई के निशान दिखाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात कही।

अन्य कांग्रेस विधायक भी वेल में धरने पर बैठ गए। जोरदार हंगामे के बीच सरकारी मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर इन विधायकों के खिलाफ सत्र की शेष अवधि तक निलंबित करने का प्रस्ताव लाए, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने ध्वनि मत से पारित करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मार्शल की मदद से चांदना सहित अन्य विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया। मामले के तहत जयपुर के उद्योग मैदान में केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में मंगलवार को यूथ कांग्रेस ने धरना दिया।

धरने में सचिन पायलट सहित कांग्रेस के अन्य नेता व विधायक शामिल हुए। धरने पर बैठे नेता दोपहर बाद धरना स्थल से घेराव के लिए विधानसभा पहुंचे।

यहां प्रदर्शनकारी विधानसभा तक पहुंचने के लिए पुलिस से जोर आजमाइश करने लगे। इस बीच पुलिस ने सचिन पायलट से भी धक्का-मुक्की की।

इसके बाद प्रदर्शनकारी और उग्र हो गए, पुलिस और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प तेज हो गई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठियां बरसाईं।

इधर, विधानसभा के बाहर ही पायलट दो दोषी पुलिसकर्मियों को निलम्बित करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, चांदना, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, अखिल भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा, राष्ट्रीय प्रभारी सुरज हेगड़े सहित कई नेता मौजूद थे।


इसके बाद चांदना विधानसभा पहुंचे और चलती कार्यवाही के बीच सदन में कपड़े उतारकर चोट के निशान दिखाए। अन्य विधायक भी वेल में हंगामा करने लगे।

इस पर चांदना सहित श्रवण कुमार, धीरज गुर्जर, सुखराम विश्नोई, गिर्राज सिंह, ब्रिजेन्द्र ओला, गोविंद सिंह डोटासरा, हनुमान बेनीवाल व रमेश मीणा को सत्र की शेष अवधि तक निलम्बित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed