फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   72 Home Guard volunteers of Dungarpur will be paid in two months Minister Gudha says in Rajasthan assembly

Rajasthan: दो महीने में होगा डूंगरपुर के 72 होमगार्ड स्वयंसेवकों का भुगतान, विधानसभा में बोले मंत्री गुढ़ा

Fri, 03 Mar 2023 09:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 03 Mar 2023 09:08 PM IST
सार

राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने बताया कि डूंगरपुर जिले में 2021 में नियुक्त किए गए 72 होमगार्ड के बकाया मानदेय का भुगतान दो महीने के भीतर कर दिया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा स्वीकृति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

विज्ञापन
72 Home Guard volunteers of Dungarpur will be paid in two months Minister Gudha says in Rajasthan assembly
राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि बाल श्रमिक पलायन रोकने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि डूंगरपुर जिले में स्थापित चैक पोस्टों पर जून 2021 में नियुक्त किए गए 72 होमगार्ड स्वयंसेवकों के बकाया मानदेय 34.72 लाख रुपये का भुगतान दो महीने के भीतर कर दिया जाएगा। बकाया भुगतान के लिए विभाग द्वारा वित्त विभाग से स्वीकृति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

विज्ञापन


गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री गुढ़ा प्रश्नकाल के दौरान एक विधायक द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि भुगतान की कार्यवाही डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक के माध्यम से की जानी थी, लेकिन अब वित्त विभाग की सहमति के बाद विभाग द्वारा होमगार्ड स्वयंसेवकों को भुगतान के लिए कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन


इससे पहले विधायक गणेश घोघरा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री ने अवगत कराया कि डूंगरपुर जिले में जून 2021 में बाल श्रमिक पलायन रोकने के लिए 72 होमगार्ड स्वयंसेवकों को विभिन्न चैक पोस्टों पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था ड्यूटी के लिए जिला पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर की मांग के अनुसार नियोजित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, गृह रक्षा विभाग द्वारा प्रेषित इन स्वयंसेवकों के बकाया मानदेय भुगतान का प्रस्ताव प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति के लिए गृह विभाग में प्राप्त हुआ है। प्रकरण में प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed