फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   70 thousand rupees cheated in name of getting tractor in Nagaur

Nagaur: ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर ठगी, ठग 70 हजार रुपये लेकर फरार

Wed, 30 Mar 2022 04:42 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 30 Mar 2022 04:42 PM IST
सार

नागौर में ठगों ने बीकानेर जिले के दो युवकों से 70 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
70 thousand rupees cheated in name of getting tractor in Nagaur
नागौर में ठगी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नागौर में ठगों ने बीकानेर जिले के दो युवकों को अपने जाल में फंसा कर करीब 70 हजार की ठगी कर ली। ठग ने उन्हें ट्रैक्टर दिलवाने की एवज में 70 हजार रुपये लिए और दोस्त से मिलने को बोलकर फरार हो गया। 

विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि पिछले दिन पहले नागौर निवासी सूरज खान पुत्र महबूब खान बीकानेर जिले के पूगल तहसील के आडूरी गांव आया। पहले तो उसने संतु खान पुत्र गुलबंद खान से पारिवारिक रिश्ते निकाले और कहा कि मेरे चाचा जी की लड़कियां का यहां ससुराल भी है और वह अपनी यहां पर पुश्तैनी जमीन की नकल निकलवाने के लिए आया है। ऐसा कहकर उनसे दोस्ती कर ली। उसके बाद आरोपी वापस नागौर पहुंचा। उसने संतु को कहा कि आपको मैं सस्ता एक ट्रैक्टर दिला दूं तो उन्होंने मना कर दिया।

विज्ञापन


उसके बाद उसने यह कहा कि ट्रैक्टर मैंने ले रखे हैं। 70 हजार मैंने फाइनेंस के भरे हैं। पैसे आप दे दो बाकी के किस्ते आप दे देना और मेरे 70 हजार भरे हुए वह आप दे दो मैं आपको ट्रैक्टर दिला दूंगा और बाकी किस्ते आप भर देना। पीड़ित संतु ने अपने दोस्त को ट्रैक्टर दिलाने की बात कही है। आरोपी ने पैसे ले लिए और दोस्त के घर ट्रैक्टर होने की बात कहकर फरार हो गया। कोतवाली के सीआई बृजेंद्र सिंह ने बताया कि ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed