{"_id":"62cd4d10b1286d2842736b84","slug":"7-50-lakh-rajasthan-government-employees-to-get-bonus-on-insurance-policy-cm-ashok-gehlot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सीएम गहलोत की बड़ी राहत, बीमा पॉलिसी पर बोनस का 7.50 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सीएम गहलोत की बड़ी राहत, बीमा पॉलिसी पर बोनस का 7.50 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
Tue, 12 Jul 2022 03:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 12 Jul 2022 03:59 PM IST
सार
वर्ष 2019-20 के लिए एंडोमेंट पॉलिसी के लिए 90 रुपये प्रति हजार और आजीवन पॉलिसी के लिए 112.5 रुपये प्रति हजार की दर से बोनस देने की अनुशंसा की गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य कर्मचारियों की बीमा पॉलिसियों पर वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए बोनस देने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। इसके लिए सीएम गहलोत ने एक्चुअली मूल्यांकन की रिपोर्ट को स्वीकृति दी है। इस निर्णय से प्रदेश करीब 7.50 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
वित्त विभाग के प्रस्ताव के अनुसार राजस्थान सरकारी कर्मचारी बीमा नियम-1998 के तहत निदेशक, बीमा की ओर से करवाए गए एक्चुरियल (बीमांकक) मूल्यांकन की रिपार्ट में वर्ष 2019-20 के लिए एंडोमेंट पॉलिसी के लिए 90 रुपये प्रति हजार तथा आजीवन पॉलिसी के लिए 112.5 रुपये प्रति हजार की दर से साधारण रिवर्सनरी बोनस देने की अनुशंसा की है।
विज्ञापन
बीमा पॉलिसियों पर वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए भी इसी दर से बोनस देने की अनुशंसा की गई थी। इसके अतिरिक्त, अगला मूल्यांकन परिणाम घोषित होने तक भी इसी दर पर अंतरिम बोनस देने और टर्मिनल बोनस की दर चार रुपये प्रति हजार रखने की भी अनुशंसा की गई है।
विज्ञापन