फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   50 birdhouses to be constructed in Rajasthan CM Gehlot approves additional budget of 43.50 crores

Rajasthan: प्रदेश में बनेंगे 50 पक्षीघर, CM ने बजट को दी मंजूरी, गुलाब बाग के पक्षीघर की तर्ज पर होगा निर्माण

Thu, 13 Jul 2023 01:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 13 Jul 2023 01:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पक्षीघरों के निर्माण के लिए 43.50 करोड़ के अतिरिक्त बजट को मंजूरी दी है। अब प्रदेश में पक्षियों को संरक्षण मिलने के साथ ही बीमार, असहाय और घायल पक्षियों का उपचार व संवर्धन किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
50 birdhouses to be constructed in Rajasthan CM Gehlot approves additional budget of 43.50 crores
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में पक्षियों के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए 50 पक्षीघर बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 50 पक्षीघरों के निर्माण के लिए 43.50 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है। यह पक्षीघर 33 लवकुश वाटिकाओं तथा 17 अन्य स्थानों पर बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


पक्षीघर उदयपुर के गुलाब बाग के पक्षीघर की तर्ज पर बनेंगे। पक्षीघरों के निर्माण, पक्षियों के लिए भोजन और विदेशी पक्षियों की खरीद के लिए प्रति पक्षीघर 87 लाख रुपये का खर्च होगा। इस प्रकार कुल 43.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी राशि में से 1-1 लाख रुपए से पक्षीघरों में कोकटियल (ऑस्ट्रेलियाई बर्ड), लवबर्ड तोता, बजरिगर (बुग्गी तोता), गिनी फाउल (चकोर मुर्गा) आदि पक्षी पेट शॉप्स से खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन


गहलोत की इस मंजूरी से प्रदेश में पक्षियों को संरक्षण मिलने के साथ ही बीमार, असहाय और घायल पक्षियों का उपचार व संवर्धन किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में 50 पक्षीघरों के निर्माण की घोषणा की गई थी। उक्त घोषणा की क्रियान्विति में यह मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed