फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   43 crore litre water reached to Pali by water train railway earned six and half crore

Rajasthan: जोधपुर से पाली आया 43 करोड़ लीटर पानी, वाटर ट्रेन ने 200 फेरे किए पूरे, रेलवे ने कमाए साढ़े छह करोड़

Mon, 04 Jul 2022 03:47 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 04 Jul 2022 03:47 PM IST
सार

पाली में गहराए जलसंकट के चलते जोधपुर से वाटर ट्रेन 17 अप्रैल को शुरु की थी। अब तक 200 फेरे पूरे हो चुके है। 

विज्ञापन
43 crore litre water reached to Pali by water train railway earned six and half crore
वाटर ट्रेन - फोटो : Social Media

विस्तार

पेयजल संकट से त्रस्त पाली मारवाड़ तक संचालित वाटर ट्रेन ने शनिवार को अपने 200 फेरे पूरे कर लिए। जोधपुर रेल मंडल के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से वॉटर ट्रेन के जरिए पाली पानी भेजी जा रही है। आठ हजार वैगन के जरिए अब तक 43.20 करोड़ लीटर पानी भिजवाया जा चुका है। जिससे वैगन किराया के रूप में रेलवे को करीब 6.50 करोड़ का राजस्व मिला है।

विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने अपने कू हैंडल से इसकी जानकारी दी। बता दें कि राजस्थान का पाली जिला पिछले कई दशकों से पानी की समस्या से जूझ रहा है। जिले में जलस्तर काफी नीचे है। कई क्षेत्रों में पानी बिल्कुल खत्म हो गया है। पाली में पानी के संकट को देखते हुए ही वाटर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की पहल पर रेलवे बोर्ड ने वाटर स्पेशल ट्रेन को मंजूरी दी। पेयजल की किल्लत वाले क्षेत्रों के लिए पानी पहुंचाने का कार्य किया गया।

विज्ञापन
 

वाटर ट्रेन 17 अप्रैल को हुई थी शुरू 

जोधपुर से वाटर ट्रेन 17 अप्रैल को शुरू की गई थी। अब तक 200 फेरे पूरे हो चुके हैं। पानी की समस्या खत्म होने तक इसी तरह वाटर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह वाटर ट्रेन उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के उपनगरीय भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से भर कर भेजी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसा है गणित 
प्रत्येक ट्रेन में कुल वैगन- 40
वैगन की भराव क्षमता- 54 हजार लीटर
40 वैगन में कुल भराव- 21 लाख 60 हजार लीटर
दो जुलाई तक फेरों की संख्या- 200
अब तक पेयजल की सप्लाई- 43 करोड़ 20 लाख लीटर
एक फेरे से रेलवे का राजस्व- 3 लाख 27 हजार रुपये 
200 फेरों से अब तक प्राप्त राजस्व- 6 करोड़ 53 लाख 16 हजार 600 रुपये 


पहले भी भेजी जा चुकी है पानी
30 साल पहले पाली के जवाई बांध से नहर के जरिए जोधपुर तक पानी लाया जा रहा था। 20 साल में पहली बार इतने लंबे समय तक वाटर ट्रेन चलाई जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने अलग से बजट की भी घोषणा की है। करीब तीन महीने तक चलने वाली इस ट्रेन पर 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे।


पहले कब-कब चली वाटर स्पेशल ट्रेन
2002 में पहली वाटर ट्रेन पाली भेजी गई थी
2005 में दूसरी बार पाली के लिए जोधपुर से वाटर ट्रेन रवाना की गई थी
2009 में तीसरी बार ट्रेन चलाई गई
2016 में सभी तैयारी होने के बाद ट्रेन रोक ली गई
2019 में चौथी बार ट्रेन जोधपुर से पाली पहुंची
2021 में तैयारी के बाद बारिश आने से ट्रेन रोक ली गई
17 अप्रैल 2022 को जोधपुर से पाली जिले के लिए वाटर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की गई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed