{"_id":"5bae0be2867a557ec4199864","slug":"40-thousand-drug-shops-are-closed-in-protest-against-the-sale-of-online-medicines","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में 40 हजार दवा दुकानें रहीं बंद, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में 40 हजार दवा दुकानें रहीं बंद, लाखों का नुकसान
भाषा, जयपुर
Updated Fri, 28 Sep 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया केमिस्ट एसोसियेशन के आह्वान पर दवाइयों की आनलाइन बिक्री के विरोध में आयोजित बंद के समर्थन में शुक्रवार को राज्य में दवा की करीब 40 हजार दुकानें बंद रहीं । राजस्थान केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आर बी पुरी ने बताया कि प्रदेश की करीब 40 हजार दवा विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद रखी हैं।
हालांकि आपातकाल की स्थिति में उपभोक्ता भंडार द्वारा उपभोक्ताओं को दवाईयां उपलब्ध करा कर राहत प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बंद से करीब 75 लाख से एक करोड़ रूपये का कारोबारी नुकसान हुआ है ।
पुरी ने बताया कि दवाओं की आनलाइन बिक्री बिना चिकित्सक की पर्ची से हो सकेगी और नियामक प्राधिकार दवाओं की बिक्री पर कोई निगरानी नहीं रख सकेगा जिससे कानून का दुरूपयोग संभव है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज कर दवाओं की आनलाइन बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।