फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   35 year old punch got married 6 years old girl

राजस्थान में 35 साल के पंच ने रचाई छह साल की बच्ची से शादी

Sun, 28 Jun 2015 01:10 PM IST
Updated Sun, 28 Jun 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
35 year old punch got married 6 years old girl

राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार पंचायत समिति के 35 वर्षीय सदस्य द्वारा छह वर्षीय बच्ची से शादी करने की आश्चर्यजनक घटना सामने आई है। एक सप्ताह पहले हुई इस शादी की फोटो वाट्स एप पर फैलने के बाद हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


चित्तौड़गढ़ के कलेक्टर वेद प्रकाश और एसपी प्रसन्न कुमार खमेसरा ने शनिवार को बताया कि  प्रशासन की जानकारी में यह घटना आई है। शुक्रवार को वाट्सएप पर शादी की फोटो से प्रतीत होता है कि यह बाल विवाह की घटना है।
विज्ञापन


पुलिस कप्तान ने बताया कि जानकारी मिली है कि गंगरार पंचायत के वार्ड सदस्य रतन जाट ने इसी सप्ताह सोनियान गांव में छह वर्षीय बालिका से शादी की है।

पुलिस जांच में जुटी, दोनों परिवार फरार

35 year old punch got married 6 years old girl

पुलिस टीम भेजी गई थी लेकिन दोनों परिवार के सदस्य शादी के बाद से घर से फरार हैं। इस संबंध में एक टीम जांच कर रिपोर्ट तैयार कर रही है। इसके आधार पर मामले में आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी।

एसपी खमेसरा ने कहा कि मामले में बाल विवाह निषेध अधिनियम-2006 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

इसके साथ ही जिला कलेक्टर वेद प्रकाश ने कहा कि सोमवार को इस संबंध में शादी को शून्य घोषित कराने के लिए स्थानीय अदालत में भी मुकदमा दायर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed