फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   268 child labourers freed in two days on rajasthan

राजस्थान: दो दिन में 268 बाल मजदूर मुक्त कराए

Mon, 11 Mar 2013 11:23 AM IST
भरतपुर/इंटरनेट डेस्क
भरतपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 11 Mar 2013 11:23 AM IST
विज्ञापन
268 child labourers freed in two days on rajasthan

राजस्थान से होने वाली मानव तस्करी की घटनाओं का सिलसिला नहीं थम रहा है। जयपुर और भरतपुर में दो दिनों में 268 बच्चों को ट्रेनों से मुक्त कराया गया। पुलिस के अनुसार सभी बच्चे आठ से 12 वर्ष के बीच के हैं।

विज्ञापन


ये बच्चे जयपुर से पश्चिमी बंगाल और बिहार ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने 22 लोगों को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

जयपुर में रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह तीन बजे जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन से 57 बच्चे और 10 लोगों को जीआरपी ने पकड़ा है। वहीं, भरतपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम स्यालदाह एक्सप्रेस से जीआरपी ने मानव तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 43 बच्चों को मुक्त कराया और 12 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को भी जयुपर से अजमेर-सियालदाह ट्रेन में 168 बाल मजदूरों को बाहर ले जा रहे गिरोह को भरतपुर में पकड़ा गया था। बच्चों को स्वयंसेवी संस्थानों में भेजा गया है और इनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को मिले बच्चों को जीवन निर्माण संस्थान में भेजा गया है जबकि शनिवार को मुक्त कराए गए 168 बचों को ‘अपना घर’ संस्थान में भेजा गया। इधर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आलोक शर्मा ने बताया कि बच्चों की उम्र 8 से 12 वर्ष है। उन्होंने बताया कि इस जांच पड़ताल के लिए बिहार और अन्य राज्यों के अधिकारियों का दल सोमवार को भरतपुर पहुंचेगा।


इसके अलावा जयपुर तथा दिल्ली से भी बच्चों की देखभाल के लिए काउंसलर भरतपुर आ जाएंगे। रेलवे स्टेशन पर हुई कार्रवाई के दौरान उनके अलावा बाल कल्याण समिति के सदस्य रतनलाल, गंगाराम पाराशर, मंजू श्रीवास्तव के अलावा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, थाना जीआरपी प्रभारी राजाराम लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed