फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   200 BJP MLA from 6 states in Jaipur will tell innovations of their governments to people of Rajasthan

Rajasthan: छह राज्यों से आए BJP के 200 विधायक, UP की कानून व्यवस्था समेत लोगों को बताएंगे सरकारों के नवाचार

Sat, 19 Aug 2023 07:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 19 Aug 2023 07:17 PM IST
सार

भाजपा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि 6 राज्यों के विधायक जयपुर में हुई बैठक में शामिल हुए। ये सभी विधायक प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों पर जाकर अपने अनुभव और उनके राज्यों में हुए नवाचारों की जानकारी लोगों को देंगे और उनके मुद्दों को लेकर भी चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
200 BJP MLA from 6 states in Jaipur will tell innovations of their governments to people of Rajasthan
जयपुर में छह राज्यों के विधायकों की बैठक आयोजित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारियों और जीत की रणनीति बनाने में लगी हुई है। आठ दिवसीय अल्प प्रवासी अभियान के तहत शनिवार को जयपुर में  प्रवासी भाजपा विधायकों की बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा के 200 प्रवासी विधायक शामिल हुए। इनमें दिल्ली से 8, हरियाणा के 24, उत्तराखंड के 27, गुजरात के 72  और उत्तर प्रदेश के 66 विधायक शामिल हैं।  इन विधायकों के लिए कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


बैठक के बाद भाजपा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 6 राज्यों के विधायक बैठक में शामिल हुए। ये सभी विधायक प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों पर जाकर अपने अनुभव और उनके राज्यों में हुए नवाचारों की जानकारी लोगों को देंगे और उनके मुद्दों को लेकर भी चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के विधायक योगी राज में अपराधियों के खिलाफ हो रही कड़ी कार्रवाई के बारे लोगों को बताएं। वहीं, गुजरात से आए विधायक प्रदेश के मॉडल और वहां हुए विकास को लोगों के सामने रखेंगे। किस तरह से गुजरात में हुईं बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारा गया। लोगों को बताया जाएगा। साथ ही लोगों को राजस्थान में बढ़े अपराध, महिला अत्याचार और पेपर लीक जैसे मामलों की जानकारी दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि अल्प प्रवासी विधायक जमीनी कार्यकर्ता के तौर पर भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं, पन्ना प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रभारियों सहित अन्य पदाधिकारियों से मिलकर चर्चा करेंगे। विधानसभा क्षेत्रों में होने वाली बैठकों में भाग लेंगे, जिसमें वे अपने अनुभव साझा करने और प्रदेश के मौजूदा हालातों की समीक्षा करेंगे।  


इस बैठक में प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, विधायक वासुदेव देवनानी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed