{"_id":"57353ca64f1c1b1b1d9198e1","slug":"2-students-killed-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में 2 छात्रों पर 40 छात्रों ने किया हमला, 1 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में 2 छात्रों पर 40 छात्रों ने किया हमला, 1 की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Fri, 13 May 2016 08:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के कोटा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां 40-50 छात्रों के एक गुट ने दो छात्रों पर हमला किया जिसमें एक छात्र की मौके पर मौत हो गई और दूसरा छात्र गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। खबर है कि बिहार के नवादा में रहने वाले दो छात्र सत्यप्रकाश और संदीप जो कोटा में रह कर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे उन पर 40-50 छात्रों के एक गुट ने सरिया और तलवार के साथ हमला किया। दोनों को मारा पीटा।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक दोनों छात्रों पर हमला एक लड़की के लिए किया गया था। मामले पर चल रही बहस अचानक से झड़प में तब्दील हो गई और दूसरे गुट ने दोनों छात्रों पर हमला कर दिया। इस मामले में मौके पर पहुंची पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया है और घायल छात्र संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन