फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   2 more accused arrested in gangster Kuldeep murder case in Bharatpur police arrested 11 accused so far

Bharatpur: गैंगस्टर कुलदीप हत्याकांड में 2 और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने अब तक 11 आरोपियों को पकड़ा

Fri, 21 Jul 2023 07:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 21 Jul 2023 07:49 PM IST
सार

कुलदीप हत्याकांड पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस मामले में 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि अभी और गिरफ्तारियां होना बाकी हैं।

विज्ञापन
2 more accused arrested in gangster Kuldeep murder case in Bharatpur police arrested 11 accused so far
पुलिस गिरफ्त में दो आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर में 12 जुलाई को अमोली टोल प्लाजा पर हुए कुलदीप हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब तक इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि अभी और भी गिरफ्तारियां होना बाकी है।  

विज्ञापन


एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि रोबिन को मध्य प्रदेश के गुना से गिरफ्तार किया गया है। पंकज, रोबिन और लौकी से पूछताछ में एक और युवक भूपन लोधा निवासी जघीना का नाम सामने आया था। 
विज्ञापन


कुलदीप की हत्या की प्लानिंग में भूपन की अहम भूमिका थी। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। भरतपुर लाते समय उसने भागने की कोशिश की। लेकिन, रात होने के कारण वह एक गड्डे में गिर गया, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। उसे आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

  
एसपी ने बताया कि कुलदीप हत्याकांड के में शामिल दो व्यक्तियों ने हेलमेट लगाया था। इस कारण अब तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पकड़े गए आरोपियों से उनके बारे में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed