{"_id":"64a3cf0898d8c0ad5806a37e","slug":"2-female-doctors-apo-for-not-conducting-medical-examination-of-rape-victim-in-jhunjhunu-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल नहीं करने पर 2 महिला डॉक्टर APO, पीड़िता को 6 घंटे करना पड़ा था इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल नहीं करने पर 2 महिला डॉक्टर APO, पीड़िता को 6 घंटे करना पड़ा था इंतजार
Tue, 04 Jul 2023 01:19 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:19 PM IST
सार
झुंझुनूं में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल करने से मना करने पर दो महिला डॉक्टरों को एपीओ कर जयपुर भेज दिया गया। दोनों डॉक्टरों के कारण दुष्कर्म पीड़िता को मेडिकल के लिए छह घंटे इंतजार करना पड़ा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झुंझुनूं जिले में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल कराने के लिए पचेरी पुलिस और पीड़िता के परिजनों को 6 घंटे तक डॉक्टरों का इंतजार करना पड़ा। दो अस्पतालों के डॉक्टरों ने पीड़िता का मेडिकल करने से साफ ही इनकार कर दिया। मामला सामने आने के बाद सीएमएचओ राजकुमार डांगी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए दोनों डॉक्टरों को एपीओ कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पचेरी थाना इलाके के एक गांव की नाबालिग को तीन दिन पहले एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस ने सोमवार को नाबालिग को दस्तयाब किया और उसका मेडिकल कराने के लिए पचेरी अस्पताल लेकर गई। अस्पताल प्रभारी डॉक्टर वृतिका हॉस्पिटल में नहीं मिली। कॉल करने पर उन्होंने मेडिकल करने से मना कर दिया और फिर अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद पुलिस ने बीसीएमओ डॉ. जगवीर भगासरा को सूचना दी तो उन्होंने बुहाना सीएचसी ले जाकर मेडिकल कराने को कहा। इसके बाद पुलिस करीब शाम पांच बजे पीड़िता को लेकर बुहाना सीएचसी पहुंची। यहां भी डॉक्टर संतोष भगासरा ने मेडिकल करने से मना कर दिया। देर रात तक पीड़िता का मेडिकल कराने के बुहाना सीएचसी में रही।
विज्ञापन
सीएमएचओ बोले- यह अनुशासनहीनता
सीएमएचओ डॉ. डांगी ने बताया कि पचेरी कला पीएचसी की डॉ. वृतिका व बुहाना सीएचसी की डॉ. सन्तोष भगासरा को पीड़िता का मेडिकल करने के निर्देश दिए थे। दोनों ने राजकार्य करने से मना कर दिया। यह आदेशों की अवहेलना और अनुशासनहीनता है। दोनों को निदेशालय जयपुर के लिए एपीओ किया गया है। सीएमएचओ डांगी ने कहा कि इस तरह की लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन