फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   2 cartons of English liquor being taken to Gujarat hidden in car seized

Sirohi: कार में छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब के दो कार्टन जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Dec 2023 03:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 02 Dec 2023 03:55 PM IST
सार

Sirohi: सिरोही जिले की मंडार पुलिस द्वारा कार में छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब के 2 कार्टन को जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने 1 आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
2 cartons of English liquor being taken to Gujarat hidden in car seized
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार में छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब के 2 कार्टन को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार विशेष अभियान के तहत मंडार थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित की अगुवाई में टीम द्वारा नाकाबंदी की गई थी। पुलिसकर्मियों द्वारा गुजरात की तरफ जा रही एक कार जिसका नंबर जीजे 01 केजी 7174 को रूकवाकर तलाशी ली गई। बताया जा रहा है कि उसमें 2 कार्टन (48 कैन ) बीयर बिना किसी वैध लाइसेंस व परमिट के परिवहन करते हुए पाया गया।

विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
इधर, पूछताछ के दौरान कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाने पर शराब व कार को जब्त कर नवरंगपुरा, अहमदाबाद, गुजरात निवासी निर्मल पुत्र हरजीभाई को गिरफ्तार कर लिया गया। यह शराब कहां से लाई गई थी, इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed